{"_id":"22415d2b25c8169e1a995410f10ccc60","slug":"headmaster-and-teachers-revert-to-initiate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"277 हेडमास्टर और शिक्षकों के रिवर्ट की कार्रवाई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
277 हेडमास्टर और शिक्षकों के रिवर्ट की कार्रवाई शुरू
पीलीभीत।
Updated Fri, 20 Nov 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
शासन के निर्देश पर जिले के बेसिक शिक्षा विभाग ने प्राथमिक और जूनियर
विज्ञापन
हाईस्कूलों में तैनात 277 हेडमास्टर व शिक्षकों के पदावनत करने की कार्रवाई
तेजी कर दी है।
बेसिक शिक्षा विभाग में पदोन्नति में आरक्षण का लाभ लेने वाले अनुसूचित जाति व जनजाति के शिक्षकों को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत पदावनत किया जाना है। इसके तहत 15 नवंबर 1997 से 28 अप्रैल 2012 के बीच पदोन्नत हुए हेडमास्टरों और शिक्षकों को रिवर्ट किया जाएगा।
अगस्त में इसको लेकर शासनादेश जारी किया जा चुका है। मगर इस मामले में महकमा सुस्त रहा। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव संजय सिन्हा ने पत्र भेजकर पदवनत संबंधी सूचना परिषद कार्यालय में देने को कहा है।
इधर, विभागीय जानकारी के मुताबिक प्राथमिक विद्यालयों के 46 हेडमास्टर, जूनियर हाईस्कूल के 136 सहायक अध्यापक व 95 हेडमास्टरों को रिवर्ट करने की कार्रवाई तेज कर दी है।
बीएसए अंबरीष कुमार यादव ने बताया कि शासन के आदेश पर रिवर्ट की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जल्द ही पदावनति रिपोर्ट शासन को भेज दी जाएगी।
यह है ब्लाकवार स्थिति
मरौरी- 68
अमरिया- 37
ललौरीखेड़ा- 21
बरखेड़ा- 27
बीसलपुर- 33
बिलसंडा- 30
पूरनपुर- 59
नगरक्षेत्र- 02