फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Head-on collision between mini truck and bus on Haridwar Highway

Pilibhit News: हरिद्वार हाईवे पर मिनी ट्रक और बस में आमने-सामने से हुई भिड़ंत

Mon, 11 Sep 2023 12:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 11 Sep 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Head-on collision between mini truck and bus on Haridwar Highway
जहानाबाद निसरा सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुई बस कोे हटवाती पुलिस । संवाद
जहानाबाद। हरिद्वार नेशनल हाईवे 730 पर मिनी ट्रक (डीसीएम) और निजी बस में आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसे में डीसीएम का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बस का चालक भाग गया। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने डीसीएम में फंसे चालक को निकलवाकर अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे कराकर करीब एक घंटे बाद जाम खुलवाया।
विज्ञापन

घटना शनिवार रात करीब 11 बजे की है। जहानाबाद के निसरा चौराहे पर सितारगंज से पीलीभीत की तरफ जा रही डीसीएम हरिद्वार की तरफ से आ रही निजी बस से टकरा गई। दोनों वाहनों का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बस में बैठे यात्रियों ने चीख-पुकार मच गई। चालक बस छोड़कर भाग गया। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। करीब एक किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लग गई।
विज्ञापन

सूचना पर थाने से पुलिस मौके पर पहुंची। अमरिया के इंस्पेक्टर भी पहुंच गए। पुलिस ने डीसीएम में फंसे चालक को बमुश्किल निकालकर यूपी-112 की गाड़ी से जिला अस्पताल भिजवाया। दूसरे वाहन का इंतजाम कर बस के यात्रियों को उसमें बैठाकर गंतव्य तक भेजा। क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे कराके करीब एक घंटे बाद पुलिस ने यातायात सुचारू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन



हाईवे किनारे खड़े ट्रक से बचने की कोशिश में हुआ हादसा
निसरा में जिस जगह हादसा हुआ, वहां एक ढाबा है। उस पर रुकने वाले वाहन हाईवे किनारे ही बेतरतीब ढंग से खड़े कर दिए जाते हैं। शनिवार रात भी ऐसा ही हुआ। ढाबे के सामने हाईवे किनारे ट्रक खड़ा था। उससे बचने की कोशिश में डीसीएम बस से टकरा गई। पुलिस भी हाईवे किनारे खड़े होने वाले वाहनों की अनदेखी कर देती है।

जहानाबाद निसरा सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुई बस कोे हटवाती पुलिस । संवाद

जहानाबाद निसरा सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुई बस कोे हटवाती पुलिस । संवाद

जहानाबाद निसरा सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुई बस कोे हटवाती पुलिस । संवाद

जहानाबाद निसरा सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुई बस कोे हटवाती पुलिस । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed