फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   HCP suspended from the complainant on indecency

फरियादी से अभद्रता करने पर एचसीपी निलंबित

Thu, 27 Oct 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Thu, 27 Oct 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
साइकिल चोरी की सूचना देने गए फरियादी की शिकायत पर सुनवाई करने के बजाए अभद्रता करने के आरोपी जहानाबाद थाने के एचसीपी राम प्रकाश को एसपी सभा राज ने निलंबित कर दिया है। 
विज्ञापन

जहानाबाद क्षेत्र के सुंदरपुर गांव के रहने वाले जावेद उर्फ पप्पू साइकिल चोरी की सूचना देने के लिए थाने पर गया था। इस दौरान मौके पर मौजूद जहानाबाद थाने के एचसीपी रामप्रकाश ने पीड़ित से अभद्रता कर भगा दिया था। इसके अलावा उन पर पहले भी कई लोगों को बेवजह हवालात में डालने और मारपीट करने का आरोप लगा। तीन दिन पहले पीड़ित ने एसपी के समक्ष पेश होकर मामले की शिकायत की थी। जिस पर एसपी सभाराज ने एचसीपी पर लगे आरोपों की जांच कराई। प्रारंभिक जांच में एचसीपी पर लगे आरोप सही पाई गई। इस पर आरोपी एचसीपी रामप्रकाश को निलंबित कर दिया गया है। एसपी सभाराज ने बताया कि आरोपी एचसीपी पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। मामले की जांच कराई जा रही है। फरियादी से अभद्र व्यवहार करने वाले पुलिसकर्मी बख्शे नहीं जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed