फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Havoc cold continues at stalemate

 ठंड का कहर जारी, थमी रफ्तार

Fri, 30 Dec 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Fri, 30 Dec 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Havoc cold continues at stalemate
ठंड का कहर जारी, थमी रफ्तार
तराई के जिले में ठंड का सितम दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। दो दिन से एकाएक बढ़ी ठंड ने जहां लोगों का जीना मुहाल कर दिया, वहीं जिम्मेदार जिला व नगर पालिका प्रशासन अलाव के नाम पर चुप्पी साधे बैठे हैं। मजबूरन लोग घासफूस व कूड़ा करकट जलाकर ही ठंड से निजात पा रहे हैं। जिले में दो दिन पूर्व मौसम का मिजाज बिगड़ने के साथ ही ठंड का प्रकोप बढ़ गया था। बुधवार रात से सर्द हवाएं चलने से ठंड में तेजी से इजाफा हुआ। जिसका असर बृहस्पतिवार को भी देखने को मिला। कंपा देने वाली ठंड से लोगों का घरों से निकलना मुहाल हो गया। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को एक डिग्री सेल्सियस पारा लुढ़कने से मौसम काफी सर्द रहा। हालांकि अभी तक अधिकतर लोग गर्म कपड़ों से परहेज करते आ रहे हैं, लेकिन शनिवार को लोग सिर से लेकर पांव तक गर्म कपड़ों से ढके दिखे। रोज दोपहर में दिखने वाला सूरज भी पूरे दिन नजर नहीं आया। हाड़ कंपा देने वाली ठंड से बुजुर्ग व बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित दिखे। 
विज्ञापन

------
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed