फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Having observed the celebration demands Lekpalon

मांगें पूरी होने पर लेखपालों ने मनाया जश्न

Wed, 21 Sep 2016 11:25 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 21 Sep 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
Having observed the celebration demands Lekpalon
अनशन खत्म - फोटो : पीलीभीत, उत्तर प्रदेश
 विभिन्न मांगों का लेकर आंदोलन कर रहे लेखपालों में खुशी है। शासन ने उनकी मांगें मान ली हैं। हड़ताल समाप्त करने की घोषणा करने के साथ ही लेखपालों ने अनशन पर बैठे साथियों को जूस पिलाकर उनका अनशन तुड़वाया।
विज्ञापन

वेतन विसंगति, पद नाम में बदलाव सहित विभिन्न मांगों को लेकर उप्र लेखपाल संघ के तत्वावधान में जिले भर के लेखपाल 30 दिनों से आंदोलन कर रहे थे। धरना, जुलूस, मशाल जुलूस, रक्तदान और बाइक रैली के बाद अब क्रमिक अनशन शुरू हुआ था। 30वें दिन बुधवार सुबह लेखपालों ने धरना शुरू किया। साथ ही 11 लेखपाल अनशन पर बैठ गए। दोपहर को प्रांतीय नेतृत्व ने उन्हें मांगें स्वीकार होने की जानकारी दी। इस पर लेखपालों ने सरकार के पक्ष में नारे लगाते हुए हड़ताल समाप्त करने की घोषणा कर दी। जिलाध्यक्ष अशोक गंगवार सहित तमाम पदाधिकारियों नेहरू पार्क के गेट पर अनशन कर रहे साथियों को जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया। जिलाध्यक्ष ने सभी लेखपालों को आंदोलन में सफल बनाने में सहयोग करने के लिए आभार व्यक्त किया। इस दौरान राधेकृष्ण, कृष्ण कुमार, दीनदयाल, अनुराग मिश्र, रामस्वरूप, कप्तान सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


मंच से की अमर उजाला की सराहना
लेखपालों ने आंदोलन समाप्त करनेे की घोषणा के साथ ही आंदोलन में पहले दिन से ही भरपूर सहयोग के लिए मंच से अमर उजाला की मुक्त कंठ से सराहना की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि हम सभी लेखपाल इस सहयोग के लिए अमर उजाला के आभारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed