{"_id":"ffb862e196fdeb956c9ab6e47270bfc6","slug":"haripur-ranger-actions-conservator-of-the-report-sent-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरीपुर रेंजर पर कार्रवाई को वनसंरक्षक ने भेजी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरीपुर रेंजर पर कार्रवाई को वनसंरक्षक ने भेजी रिपोर्ट
Pilibhit
Updated Tue, 28 Jul 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरीपुर रेंज में अवैध रूप से मिली लकड़ी के मामले में डिप्टी रेंजर और बाबू के निलंबित होने के बाद अब रेंजर पर भी कार्रवाई की तैयारी है। वनसंरक्षक ने रेंजर पर कार्रवाई को शासन को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
एक सप्ताह पूर्व मुखबिर की सूचना पर वनसंरक्षक वीके चोपड़ा के निर्देश पर बरेली के उड़नदस्ते ने हरीपुर रेंज में छापा मारकर साल व सागौन के सात बोटे बरामद किए थे, जिनकी कई लिखा पढ़ी नहीं थी। लकड़ी मिलने पर वनसंरक्षक ने इसकी जांच कराई और रिपोर्ट मिलने पर डिप्टी रेंजर सुभाष बाबू और कार्यालय लिपिक गजेंद्र पाल को सस्पेंड कर दिया गया। दोनों के सस्पेंड होने के बाद से ही रेंजर पर कार्रवाई कर अनुमान लगाया जा रहा है। अब इसकी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
सूत्रों की मानें तो वनसंरक्षक ने रेंजर के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति कर प्रमुख सचिव वन को रिपोर्ट भेज दी है। जल्द ही रेंजर पर कार्रवाई हो सकती है। इस बाबत जानकारी करने पर डीएफओ कैलाश प्रकाश ने बताया कि हरीपुर रेंज में मिली लकड़ी के मामले की जांच वनसंरक्षक स्वयं कर रहे हैं। रेंजर आरपी रोतेला पर कार्रवाई का वनसंरक्षक द्वारा शासन को पत्र भेजने की जानकारी मिली है। अभी शासन से कोई सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन