{"_id":"5888ea9f4f1c1b5c02cf6127","slug":"hardoi-branch-canal-caught-on-illegal-mining","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई ब्रांच नहर पर पकड़ा अवैध खनन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई ब्रांच नहर पर पकड़ा अवैध खनन
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Wed, 25 Jan 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई ब्रांच नहर पर अवैध खनन कर रहे दो लोगों को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया। जबकि चार लोग भागने में सफल रहे। पुलिस ने मौके से बरामद ट्रैक्टर-ट्राली सीज कर दोनों आरोपियों का चालान कर दिया है। पिछले काफी समय से हरदोई ब्रांच नहर पर अवैध खनन किया जा रहा था। इसको लेकर प्रशासन पूरी तरह से मूकदर्शक बना रहा। बुधवार को सिंचाई विभाग के सींचपाल ने अवैध खनन देख इसकी सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में यूपी 100 डायल पुलिस मौके पर पहुंची और दो आरोपी रघुनाथपुर निवासी वीरेंद्र पांडे व सचिन यादव को गिरफ्तार कर लिया। उनके चार साथी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे। मौके से खनन में इस्तेमाल की जा रही ट्रैक्टर ट्राली कब्जे में ली गई। इंस्पेक्टर मनोज त्यागी ने बताया कि मामले में सींचपाल की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। बरामद ट्रैक्टर-ट्राली को सीज कर दोनों आरोपियों का चालान किया गया है।
विज्ञापन