फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Hardeep murdered due land issue

जमीन के लालच में भतीजों ने की थी हरदीप की हत्या

Thu, 08 Feb 2018 07:30 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत Updated Thu, 08 Feb 2018 07:30 PM IST
विज्ञापन
Hardeep murdered due land issue
कोतवाली पूरनपुर के सुंदरपुर गांव की निवासी 55 वर्षीय हरदीप कौर पत्नी स्वर्गीय सुखदेव सिंह की हत्या चार एकड़ जमीन के लालच में उसके सगे भतीजों ने की थी। फार्म हाउस से शव बरामद होने पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने वाले मृतका के देवर ढक्काचाट निवासी अजीत सिंह के बेटे गुरप्रीत और दूसरे भतीजे गुरविंदर सिंह पुत्र हरदेव सिंह ने कुल्हाड़ी से वार कर वृद्धा की हत्या की थी और शव को दफन कर दिया था। छह फरवरी को प्रकाश में अए सनसनीखेज हत्याकांड का बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे एसपी ने पुलिस लाइन सभागार में खुलासा किया। जिसके बाद दोनों आरोपियों को चालान कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि देवर अजीत सिंह से मिली तहरीर पर अज्ञात पर हत्या कर साक्ष्य मिटाने की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इस हत्याकांड के खुलासे के लिए दो टीमें बनाई गईं। सुरागरसी के बाद हत्याकांड में वादी अजीत सिंह के पुत्र गुरप्रीत सिंह और उसके भाई हरदेव सिंह के बेटे गुरविंदर का नाम प्रकाश में आया। दोनों को खमरिया तिराहा से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने पूछताछ में बताया कि मृतका के पति सुखदेव सिंह का आरोपियों के पिता से साढ़े चार एकड़ जमीन को लेकर विवाद था। इसमें आधा एकड़ जमीन बेच दी थी, बकाया सुखदेव की मौत के बाद उनकी पत्नी हरदीप कौर काबिज थीं। वह जमीन को बलकार सिंह को ठेके पर जमीन देती रहीं। हरदीप जमीन को बेच न दें और भांजे दलजीत के नाम पर न कर दें। इसकी निगरानी के लिए वादी अजीत सिंह ने आरोपी गुरप्रीत को वृद्धा के पास रख दिया था। इस बीच दोनों आरोपियों ने हत्या की प्लानिंग कर ली। पांच फरवरी को दोनों सुंदरपुर पहुंचे और पहले वृद्धा हरदीप कौर से जमीन को लेकर बातचीत की। इसके बाद कुल्हाड़ी से सिर पर वार किया, जिससे वह अचेत हो गईं। इसके बाद पैर पर भी वार किए। वृद्धा के मरने के बाद शव को वहीं पर दफन कर दोनों ढक्काचाट अपने घर आ गए। दोनों के पास से हत्या में इस्तेमाल फावड़ा और कुल्हाड़ी बरामद कर उनको जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


खुलासा करने वाली टीम में ये रहे शामिल
खुलासा करने वाली टीम में सर्विलांस प्रभारी रेहान खां, कांस्टेबल हरीश चंद्र शर्मा, अतेंद्र प्रताप सिंह, देवेंद्र सिंह, मोहम्मद अली, राजेंद्र कुमार, कृष्णपाल सिंह, कोतवाली पूरनपुर के एसआई उदयवीर सिंह, अमित कुमार पाल, कांस्टेबल अशोक कुमार, मनोहर सिंह, मोहित कुंडु, टिंकू चौधरी और श्यामवीर शामिल रहे। जिनके कार्य को एसपी ने खुलासे के दौरान सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed