{"_id":"5fee0cb58ebc3e3eb07fbac2","slug":"happy-new-year-2021-pilibhit-news-bly432124917","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड नियमों के चलते घरों में मनाया नए साल का जश्न, सड़कों पर दौड़ती रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड नियमों के चलते घरों में मनाया नए साल का जश्न, सड़कों पर दौड़ती रही पुलिस
विज्ञापन
पीलीभीत। नव वर्ष की पूर्व संध्या पर नए साल के जश्न को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया, मगर कोरोना के चलते शहर के होटलों में सन्नाटा छाया रहा। वहीं सड़कों पर धूम धड़का करने वाले युवाओं को रोकने के लिए पुलिस रात भर सड़कों पर दौड़ती रही। इतना जरूर था कि गिफ्ट की दुकानों में खरीदारों का दिन भर तांता लगा रहा।
कोरोना के बीच नव वर्ष की पूर्व संध्या पर जिले भर में खुशी का माहौल देखा गया। बृहस्पतिवार देर शाम से युवाओं में खासी उत्साह दिखाई दिया। कोरोना के चलते पिछले साल की तरह इस बार होटल और रेस्त्रां में पार्टियों का आयोजन नहीं हुआ। जनपद में सिर्फ गिनचुने होटलों में ही कोविड नियमों के तहत कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। पूरे दिन बाजार में चहल पहल दिखी। कार्यक्रम न होने के बाद भी होटल को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया। कोरोना के खौफ के चलते अधिकतर लोगों ने घरों में या फिर दोस्तों के साथ बंद मकानों में नए साल का जश्न मनाया। शहर के स्टेशन रोड से लेकर चूड़ी वाली गली तक रौनक दिखाई दे रही थी। दुकानों पर गिफ्ट खरीदने वालों का पूरे दिन तांता लगा रहा। लोगों ने खासकर बच्चों व युवाओं ने न्यू ईयर ग्रीटिंग कार्ड, चॉकलेट पैक, टेडीवियर आदि की खरीदारी की। वहीं फूलों की दुकानों पर रोज वड्स व बुकें खरीदने वालों और एडवांस बुकिंग कराने वालों का आना जाना लगा रहा। ऐसेे में कोरोना के नियमों का उल्लंघन और हुड़दंग करने वाले युवाओं पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस के अलावा प्रशासनिक टीमें भी दौड़ती रही। देर शाम पुलिस ने पैदल गश्त के दौरान शहर के होटल, रेस्त्रां, ढाबों की चेकिंग करती रही। वहीं बाजार में फर्राटा भर रहे तीन सवारी युवाओं की चेकिंग कर कार्रवाई की गई। सड़कों पर कार्यक्रम आयोजन न हो सके, इसलिए प्रमुख चौराहों पर पुलिस की ड्यूटी रही।