{"_id":"c2b362ea8fd6038b3d5da464d25db6b2","slug":"hanging-by-housekeeping-staff-attempted-suicide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाईकर्मी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाईकर्मी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या की कोशिश
plibhit
Updated Sun, 06 Dec 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के मोहल्ला शिवनगर कॉलोनी निवासी 27 वर्षीय एक सफाईकर्मी ने कमरे के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। घर वाले पहले उसे जिला अस्पताल लाए। बाद में एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। घरवाले घटना के बाबत कुछ बताने से इंकार कर रहे हैं।
मोहल्ला शिवनगर कॉलोनी निवासी एक युवक जिला पंचायत में सफाई कर्मचारी है। बताते हैं कि किसी बात को लेकर शनिवार की देर शाम उसकी घर वालों से कहासुनी हो गई थी। इस पर नाराज सफाईकर्मी ने घर के अंदर कुंडे में रस्सी बांध ली और गले में फांसी का फंदा डालकर लटक गया। आवाज होने पर घर वाले जब कमरे में पहुंचे तो उसे लटकते देख उनके होश उड़ गए। चीखपुकार पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।
आनन-फानन में परिवार वालों ने रस्सी काटकर उसे बचा लिया। हालत गंभीर होने पर उसे एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवार वाले घटना के बाबत की नहीं बता रहे हैं। शहर कोतवाल संग्राम सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की कोई जानकारी नहीं है और न ही अस्पताल से पुलिस को कोई मेमो भेजा गया है। यदि मेमो आता है तो युवक के बयान लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।