फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   hamare pradhan

ग्राम पंचायत लखनऊ कलां में बरात घर और खेल मैदान सबसे पहले बनेगा

Thu, 01 Jul 2021 11:51 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
hamare pradhan
बरखेड़ा (पीलीभीत)। ग्राम पंचायत लखनऊ कलां में नए प्रधान के काम संभालने के बाद अब समस्याओं के समाधान को लेकर मतदाता तमाम उम्मीद लगाए हैं। वहीं, प्रधान ने भी पानी निकास को नाली निर्माण, बरात घर और खेल मैदान बनाना प्राथमिकता बताया है।
विज्ञापन

ब्लॉक बरखेड़ा की 5500 आबादी वाली ग्राम पंचायत लखनऊ कलां में 2350 मतदाता हैं। 85 प्रतिशत लोग शिक्षित हैं। ग्राम पंचायत में लखनऊ कलां के अलावा लखनऊ गौटिया, प्रतापडांडी, भगवंतापुर तीन अन्य गांव भी शामिल हैं। पहले गांव भैरपुरी भी इसी में शामिल था। वर्तमान में वह ग्राम पंचायत से हटाया जा चुका है।
विज्ञापन

वहां पर स्थित बिछुआ बाबा की मढ़ी से अभी भी इसकी पहचान बनी हुई है। इस धार्मिक स्थल पर हर साल भंडारा आयोजित होता है। इसमें आसपास के गांव ही नहीं, दूर दराज के इलाकों से श्रद्धालु पहुंचते हैं। ग्राम पंचायत की सबसे बड़ी समस्या पानी निकास की है। इसकी वजह से हर साल बारिश के दिनों में ग्रामीणों को दिक्कत होती है। इसके अलावा कुछ हिस्से में बिजली के तार और सड़कें भी जर्जर हैं। खेल मैदान बनाने के लिए अभी तक जगह नहीं मिल सकी। बरात घर का निर्माण भी बाकी है। इन तमाम समस्याओं के समाधान पर नया प्रधान बनते ही बात शुरू हो गई है। प्रधान से लोगों को तमाम उम्मीदें हैं। वहीं, नवनिर्वाचित प्रधान जमुना देवी ने भी इन सभी समस्याओं पर काम कराने को ही प्राथमिकता बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत लखनऊ कलां
आबादी 5500
वोटर 2350
साक्षर 85 प्रतिशत
समस्याएं
>> भगवंतापुर में विद्युतीकरण बाकी है, झूलते तार
>> पानी निकास की समस्या भगवंतापुर और लखनऊकलां में
>> जर्जर सड़कें।
>> बरात घर न होना।
प्राथमिकताएं
>> 10 गलियों में खडंजे हटाकर सीसी मार्ग बनवाएंगे
>> पानी निकास को नाली निर्माण
>> प्रतापड़ांडी में स्कूल जाने वाला मार्ग सुधरवाएंगे
>> प्रतापडांडी, लखनऊकलां में अंतेष्टि स्थल बनवाएंगे।
>> खेल मैदान को जगह तलाशने के बाद काम कराएंगे।
>> बरात घर भी बनवाया जाएगा।
गांव की कुछ सड़कें अभी भी जर्जर हैं। खड़ंजा तो पड़ा है, मगर ऊबड़-खाबड़ हो चुका है। इससे जब वहां से गुजरें तो हादसे का डर बना रहता है। इसके सुधार पर काम कराया जाए। - मुनीष कुमार, ग्रामीण
बरात घर न होने से ग्रामीणों को दिक्कत रहती है। इस पर पहले भी काम की बात कही गई थी, मगर पूरा नहीं हो सका। इस बार प्रधान से बरात घर बनाए जाने का भरोसा मिला है। - सत्यपाल मौर्य, ग्रामीण
पानी निकास की दिक्कत सबसे बड़ी समस्या है। बारिश के दिनों में गंदगी फैल जाती है। फिर तो कुछ गलियों से निकलना भी मुश्किल हो जाता है। इस पर प्राथमिकता से काम होना चाहिए। - शिवस्वरूप, ग्रामीण
खेल मैदान को लेकर अभी तक काम नहीं हो सका है। गांव के युवा खिलाड़ी प्रतिभा निखारने से वंचित होते हैं। इस पर काम कराए जाने की उम्मीद नए प्रधान से है। - यशपाल, ग्रामीण

ग्राम पंचायत में पानी निकास की समस्या दूर करने के लिए नालियों का निर्माण कराया जाएगा। बिजली के तार सही कराएंगे। बरात घर निर्माण, खेल मैदान, अंत्येष्टि स्थल समेत कई विकास कार्य कराएंगे। पात्रों को योजनाओं का लाभ दिलाने पर भी बिना भेदभाव काम होगा। - जमुना देवी, ग्राम प्रधान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed