फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Half of the city remained without power for three hours due to fault in Ramlila substation.

Pilibhit News: रामलीला सबस्टेशन में फॉल्ट आने से तीन घंटे रही आधे शहर की बत्ती गुल

Fri, 08 Sep 2023 12:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 08 Sep 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Half of the city remained without power for three hours due to fault in Ramlila substation.
शहर के रामलीला मैदान के पास ​स्थित विघुत उपकेंद्र पर बिजली ठीक करता कर्मी । स्त्रोत । बिजली विभ
पीलीभीत। शहर स्थित रामलीला सब स्टेशन के फीडर में फॉल्ट आ जाने से करीब आधे शहर को तीन घंटे तक बिजली नहीं मिल सकी। इसके अलावा शहर की अशोक कॉलोनी में ट्रांसफार्मर में फाॅल्ट आ जाने से वहां करीब सात घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। जन्माष्टमी पर भी बिजली संकट बना रहने से लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

शहर की बिजली व्यवस्था पूरी तरह से लड़खड़ा चुकी है। कभी ट्रांसफार्मर तो कभी फीडर में फॉल्ट होने से शहर की बिजली कई-कई घंटे प्रभावित रहती है। बुधवार रात रामलीला स्थित उपकेंद्र में टाउन नंबर एक के फीडर में खराबी आ गई। इससे जुड़े 25 मोहल्लों के तीन हजार घरों को तीन घंटे तक बिजली नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

इधर, शहर की अशोक कॉलोनी स्थित ट्रांसफार्मर में पिछले कई दिनों से फॉल्ट हो रहा है। इससे यहां रोजाना घंटों बिजली गुल रहती है। बृहस्पतिवार सुबह ट्रांसफार्मर में तेल खत्म हो जाने से उसमें लगी बुशिंग रॉड कट गई। इसके बाद यहां सुबह सात बजे से बिजली गुल हो गई जो दोपहर दो बजे के बाद सुचारू हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा शहर के मोहल्ला नई बस्ती, नौगवां पकड़िया, बागगुलशेरखां, लाल रोड, मेन बाजार, अग्रवाल सभा, एकता नगर समेत अधिकांश मोहल्लों में घंटों बिजली की कटौती की गई। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि अशोक कॉलोनी ट्रांसफार्मर में फाल्ट आने की वजह से दिक्कत हुई थी। जिसे कर्मचारियों के द्वारा सही करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed