{"_id":"58e4f7a54f1c1b82575b460c","slug":"half-hourly-train-delay","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटरी में खराबी से आधा घंटा ट्रेन हुई लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटरी में खराबी से आधा घंटा ट्रेन हुई लेट
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Wed, 05 Apr 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
चीनी मिल के पास पटरी में कोई खराबी आ जाने से बुधवार को सुबह एक यात्री ट्रेन आधा घंटा रुकी रही। स्टेशन अधीक्षक वीके सिन्हा ने बताया कि बुधवार को सुबह पैंसेंजर ट्रेन नंबर 52231 बीसलपुर से शाहजहांपुर को सुबह 8.30 बजे रवाना हुई थी। रास्ते में चीनी मिल के पास चालक को पटरी कुछ खराब दिखाई दी, तभी उसने ट्रेन रोक दी और संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों को सूचना दी। सूचना मिलते ही कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर खराब पटरी सही कर दी और उसके बाद ट्रेन शाहजहांपुर रवाना हुई। इस वजह से ट्रेन को करीब आधा घंटा रुकना पड़ा।
विज्ञापन