फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Half-eaten body of a farmer missing for five days found in a sugarcane field

Pilibhit News: पांच दिन से लापता किसान का गन्ने के खेत में मिला अधखाया शव

Sun, 29 Dec 2024 11:52 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 29 Dec 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Half-eaten body of a farmer missing for five days found in a sugarcane field
मृतक कन्हैया सिंह फाइल फोटो।
पूरनपुर। पांच दिन से लापता किसान का गांव से दो किलोमीटर दूर गन्ने के खेत में अधखाया शव बरामद हुआ। शव की स्थित देख बाघ हमले की आशंका जताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

हजारा थाना क्षेत्र के गांव रामनगर निवासी किसान कन्हैया सिंह (38) खेतीबाड़ी करते थे। ग्राम प्रधान के पति सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि कन्हैया चार-पांच दिन पहले घर से खेत पर जाने की बात कहकर निकले थे, इसके बाद से उनका पता नहीं चला।
विज्ञापन

परिजन लगातार तलाश भी कर रहे थे। रविवार शाम को गांव से करीब दो किलोमीटर दूर गन्ने के खेत में अधखाया शव मिला।हजारा एसओ प्रकाश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया बाघ के हमले की पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। उन्होंने बताया कि कन्हैया के लापता होने की सूचना पूर्व में नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि जिस स्थान पर कन्हैया का शव मिला, उसके आसपास कई दिनों से बाघ की मौजूदगी देखी जा रही है। ऐसे में आशंका है कि बाघ ने हमला करके उन्हें मार दिया होगा। संपूर्णानगर रेंजर अनिल कुमार ने बताया कि सूचना पर टीम को भेजा गया है। घटना स्थल के समीप टीम बाघ के पगचिह्न नहीं मिले। उन्होंने बताया कि कन्हैया का शव छह से सात दिन पुराना लग रहा है। किसी वन्यजीव ने धड़ के नीचे का हिस्सा खा लिया है। सोमवार को फिर मौके पर टीम को भेजा जाएगा। कन्हैया की शादी देवरिया से हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed