{"_id":"586906ac4f1c1b255eeed888","slug":"haivoltej-homes-funke-power-tools","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवोल्टेज से घरों में बिजली उपकरण फुंके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवोल्टेज से घरों में बिजली उपकरण फुंके
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Sun, 01 Jan 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली विभाग की लापरवाही सिमरिया अनूप गांव के लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गई। शनिवार रात अचानक हाईवोल्टेज होने पर बिजली के तारों में आग लग गई। इससे घरों में लगे विद्युत उपकरण फुंक गए। इसमें दो ग्रामीण झुलस गए। प्रधान ने हादसे की सूचना विभागीय अफसरों को देकर पीड़ितों को मुआवजा देने की मांग की है। शनिवार रात करीब 11 बजे सुनगढ़ी क्षेत्र के सिमरिया अनूप गांव में अचानक हाईवोल्टेज होने से घरों में लगे विद्युत उपकरण फुंकने लगे। गांव से गुजर रही विद्युत लाइनें स्पार्किंग के बाद टूट कर गिर गई। इससे वहीं के सियाराम, हरपाल के मकान में रखे टीवी, फ्रिज, बल्व, पंखे आदि फुंक गए। लोग कुछ समझ पाते कि आसपास अन्य मकानों में उपकरण फुंकने लगे। इससे अफरा तफरी मच गई। लोग घरों के बाहर निकले और बच्चों व परिवारीजनों को निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। कई ग्रामीणों ने विद्युत उपकरणों को घर के बाहर फेंक दिया। वहां के बाबूराम और लक्ष्मन आग बुझाने के दौरान झुलस गए। बिजली जाने पर लोगों को राहत की सांस ली। इसकी सूचना विभागीय अधिकारियों को दी गई, जिस पर करंट बंद किया गया। दूसरे दिन रविवार को प्रधान जसपाल सिंह ने हादसे को लेकर एक्सईएन से शिकायत कर मुआवजे की मांग की है।
पूर्व में भी हाईवोल्टेज आने पर द्वारिका प्रसाद समेत दो लोगों की मौत हो चुकी है। हाईवोल्टेज आने पर वे उपकरण भी फुंक गए, जिनके स्विच बंद थे। दो लोग घायल हुए है। लापरवाह कर्मियों पर कार्रवाई कराई जाएगी।
जसपाल सिंह, ग्राम प्रधान
हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है। हाईवोल्टेज आने पर उपकरण फुंकने की बात प्रकाश में आई है। विभागीय टीम को मौके पर भेजा जा रहा है। इसका जल्द सुधार कराया जाएगा।
विज्ञापन
रणजीत चौधरी, एक्सईएन
विज्ञापन
पूर्व में भी हाईवोल्टेज आने पर द्वारिका प्रसाद समेत दो लोगों की मौत हो चुकी है। हाईवोल्टेज आने पर वे उपकरण भी फुंक गए, जिनके स्विच बंद थे। दो लोग घायल हुए है। लापरवाह कर्मियों पर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
जसपाल सिंह, ग्राम प्रधान
हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है। हाईवोल्टेज आने पर उपकरण फुंकने की बात प्रकाश में आई है। विभागीय टीम को मौके पर भेजा जा रहा है। इसका जल्द सुधार कराया जाएगा।
विज्ञापन
रणजीत चौधरी, एक्सईएन