{"_id":"5951398c4f1c1b062b8b48a1","slug":"hail-and-say-eid-mubarak","type":"story","status":"publish","title_hn":"गले मिले और बोले- ईद मुबारक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गले मिले और बोले- ईद मुबारक
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Mon, 26 Jun 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
गले मिले और बोले- ईद मुबारक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले भर में सोमवार को ईद उल फितर हर्षोल्लास से मनाई गई। जिले के सभी ईदगाह और मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। इस अवसर पर लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। शहर में ईद उल फितर की नमाज ईदगाह में अदा की गई। शाही इमाम हजरत मौलाना इजहार अहमद बरकाती ने नमाज अदा कराई। इससे पूर्व उन्होंने तकरीर में कहा कि ईद रोजा रखने वालों को खुदा की तरफ से दिया गया तोहफा है। नमाज के बाद खुतबा पढ़ा गया। इस दौरान मुल्क में अमन चैन व खुशहाली की दुआ की गई। नमाज के बाद लोग एक-दूसरे के गले मिले और ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान ईदगाह के बाहर लगे कैंप में डीएम शीतल वर्मा, एसपी देवरंजन वर्मा, एडीएम अजयकांत सैनी, एएसपी रोहित मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश मिश्रा, एसडीएम सदर पूर्णिमा सिंह, सीओ सिटी निशांक शर्मा, सीओ फायर ब्रिगेड ब्रह्मानंद दुबे, चेयरमैन प्रभात जायसवाल, अधिशासी अधिकारी वीपी सिंह, पीओ डूडा एसके वर्मा, सतीश जायसवाल, रमाकांत शर्मा, अश्वनी अग्रवाल, निजामुद्दीन अंसारी, टीएच खान, डॉ. डीके गंगवार, लक्ष्मीकांत शर्मा, मोहम्मद आरिफ आदि ने गले मिलकर लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। इसके अलावा हॉबीज हैरीटेज सोसायटी, समाजवादी पार्टी समेत नगर पालिका के संभावित प्रत्याशियों ने कैंप लगाकर लोगों को ईद की मुबारकबाद दी।
इन मस्जिदों में अदा की गई नमाज
शहर की मस्जिद शाहजी मियां, मस्जिद गौसिया, मस्जिद मौला अली, मस्जिद कल्लन खां, मस्जिद शमीर खां, मस्जिद हिदायत रसूल, मस्जिद खालिद बिन वलीद, मस्जिद घेर वाली, मस्जिद हुसैनी, मस्जिद मनिहारन, मस्जिद मौला बख्श, मस्जिद सलमानियान, मस्जिद गौसिया, मस्जिद हैदरी, मस्जिद छीपियान, मस्जिद शरीफ खां, मस्जिद कुरैशियान, मस्जिद नंबरदार, मस्जिद मोटा पाकड़, मस्जिद सुनहरी, मस्जिद अब्बासियान, मस्जिद ऊंची बरेली गेट, मस्जिद बुजकसावान, मस्जिद कचहरी, मस्जिद नूरी, मस्जिद मदीनाशाह, मस्जिद अल्लाहू मियां, मस्जिद शेरिया, मस्जिद बेलों वाली, मस्जिद मलाहद खां में भी ईद की नमाज जोश ओ खरोश से अदा की गई। सुरक्षा के दृष्टि से सभी स्थानों पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात रहा।