फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Haialrt : SP neutralize order Not to limit checking

हाईअलर्ट : एसपी के आदेश बेअसर सीमा पर नहीं हुई चेकिंग

Mon, 04 Jan 2016 11:18 PM IST
plibhit
plibhit Updated Mon, 04 Jan 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
Haialrt : SP neutralize order Not to limit checking

पठानकोट एयरबेस पर शनिवार को हुए आतंकी हमले के बाद एसपी ने जिले भर में चेकिंग अभियान चलाकर रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और होटलों की सघन तलाशी लेने के आदेश दिए थे, लेकिन नेपाल और उत्तराखंड सीमा पर पुलिस थानों और चौकियों से बाहर नहीं निकली। शहर में थाना सुनगढ़ी पुलिस ने रेलवे स्टेशन, बस अड्डे और होटलों की सघन चेकिंग की। सोमवार दोपहर बाद चले इस अभियान से लोगों में हड़कंप मचा रहा।

विज्ञापन

बता दें कि शनिवार को पंजाब के पठानकोट एयरबेस पर आतंकी हमला हुआ था। हमले के बाद आईजी (कानून व्यवस्था) ने इंडो-नेपाल बार्डर पर हाईअलर्ट घोषित कर यूपी के जिलों में सघन तलाशी अभियान चलाने के आदेश दिए थे, लेकिन नेपाल सीमा से जुड़े पीलीभीत जिले की पुलिस पर इसका कोई असर नहीं हुआ। सोमवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वायरलैस सेट से संदेश प्रसारित कराकर जिले में सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। उन्होंने सीमा पर स्थित थानों और चौकियों की पुलिस से रास्तों की नाकेबंदी कर हर आने-जाने वाले लोगों की कड़ी तलाशी और निगरानी करने को कहा था। एसपी के आदेश पर प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी बृजेश सिंह ने फोर्स के साथ रेलवे स्टेशन, बस अड्डा और होटलों की रेंडम चेकिंग की। यात्रियों के बैग खंगाले और होटलों में ठहरे लोगों की आईडी आदि की जांच की। औचक चेकिंग से शहर में हड़कंप मचा रहा।  
विज्ञापन

पूरनपुर। इंस्पेक्टर शक्ति सिंह के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने रेलवे स्टेशन, स्टेशन चौराहा, रोडवेज और प्राइवेट बसों में संदिग्धों की तलाश की। इससे यहां भी लोगों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन थानों ने हवा में उड़ाया
कप्तान का आदेश
एसपी जवाहर के सघन चेकिंग अभियान का असर नेपाल सीमा पर स्थित थाना हजारा के अलावा जहॉनाबाद, न्यूरिया और अमरिया में देखने को नहीं मिला। थाना हजारा नेपाल सीमा पर स्थित है। एसपी के आदेश के बाद भी उत्तराखंड और नेपाल सीमा पर चेकिंग नहीं हुई। थाना हजारा और पिलर संख्या 38 के पास स्थित इसी थाने की चौकी कंबोजनगर की पुलिस चौकी से बाहर नहीं निकली। न्यूरिया थाना क्षेत्र में मझोला और धनकुना चौकी ने केवल वाहनों की चेकिंग कर इतिश्री कर ली। न्यूरिया थाना पुलिस ने रेवले स्टेशन को भी खंगालना जरूरी नहीं समझा। यही हाल थाना जहॉनाबाद पुलिस का रहा।


नेपाल और उत्तराखंड बार्डर के थानों को खासतौर पर चेकिंग करने के आदेश दिए थे। अगर वहां चेकिंग नहीं हुई है तो यह पुलिस की लापरवाही है। इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

जवाहर, एसपी

अभाविप ने फूंका आतंकवाद का पुतला
बरखेड़ा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं की बैठक जूनियर हाईस्कूल परिसर में हुई, जिसमें एयरफोर्स बेस पर हुए आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की गई। कार्यकर्ता आतंकवाद का पुतला लेकर आतंकवाद व पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए गांधी आश्रम के पास पहुंचे और पुतले को आग लगा दी। इसके बाद आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजली अर्पित की गई साथ ही भारत सरकार से आतंकवाद को जड़ से खत्म करने की मांग भी की गई।  इस मौके पर अभिषेक सक्सेना, शिवम सिंह, धर्मेंद्र देवल, शोहित गंगवार, विशाल मौर्य आदि कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed