फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   hadsa

नम आंखों से दी गई दरोगा को विदाई, अफसरों ने अर्थी को दिया कांधा

Fri, 06 Mar 2020 01:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 01:46 AM IST
विज्ञापन
hadsa
पीलीभीत। सड़क हादसे में एक दिन पूर्व जान गंवाने वाले दरोगा पुष्पेंद्र कुमार को गमगीन माहौल में नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। अधिकारियों ने शोक सलामी देने के बाद दरोगा के शव को कंधा दिया। परिवार वालों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

कवीनगर (गाजियाबाद) के रईसपुर गांव निवासी दरोगा 40 वर्षीय पुष्पेंद्र कुमार पुत्र चमन दियारियाकलां कोतवाली में तैनात थे। एक विवेचना के सिलसिले में बुधवार को बीसलुपर गए थे। प्राइवेट कार से वापस दियोरियाकलां कोतवाली जाते वक्त रास्ते में पिपरिया संजरपुर गांव के पास कार पेड़ से टकराने के बाद पलट गई थी। हादसे में कार सवार दरोगा की मौत हो गई थी। सूचना पर गाजियाबाद से मृतक के परिवार वाले भी आ गए। शव देख उनका रो-रोकर बुरा हाल रहा। पोस्टमार्टम कराने के बाद दरोगा के शव को बृहस्पतिवार सुबह पुलिस लाइन परिसर स्थित शहीद स्मारक पर लाया गया। एसपी अभिषेक दीक्षित, एएसपी रोहित मिश्र, सीओ धर्म सिंह मार्छाल, योगेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार समेत कई अधिकारी पहुंचे। पुष्प चक्र अर्पित करते हुए साथी दरोगा को शोक सलामी दी गई। परिवार वालों से बातचीत कर एसपी ने हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। साथ ही हादसे पर दुख जाहिर किया। इसके बाद शव को अधिकारियों ने कांधा देकर वाहन तक पहुंचाया। इसके बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजन शव लेकर चले गए। दरोगा को अंतिम विदाई देते वक्त पुलिसकर्मियों की आंखें नम दिखी। हर कोई हादसे पर गमगीन रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed