फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Had the wife not come to save him, the miscreants would have killed Vedpal

Pilibhit News: पत्नी बचाने न आती तो वेदपाल की जान ले लेते बदमाश

Wed, 23 Aug 2023 11:14 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 23 Aug 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Had the wife not come to save him, the miscreants would have killed Vedpal
पीलीभीत। घर में घुसे बदमाशों को पति वेदपाल पर चाकू से ताबड़तोड़ वार करते देख पत्नी सीमा अपनी जान की परवाह न करते हुए बदमाशों से भिड़ गई। उसने बदमाशों के हमले में घायल होने के बाद भी हिम्मत नहीं हारी और शोर मचाते हुए बदमाशों से मोर्चा लेती रही। अगर सीमा आगे न आती तो बदमाश वेदपाल की जान ले लेते। सीमा की दिलेरी के आग बदमाश पस्त पड़ गए और पकड़े जाने के डर से भाग गए।
विज्ञापन

थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र गांव बरगदिया में मंगलवार रात वेदपाल के घर में तीन बदमाश करीब पौने तीन बजे घुस गए। आहट से जागे वेदपाल ने ललकारते हुए बदमाशों को पकड़ना चाहा तो उन्होंने चाकू से वेदपाल पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। चीख-पुकार सुनकर वेदपाल की पत्नी सीमा देवी की भी आंख खुल गई।
विज्ञापन

पति की जान खतरे में देखकर सीमा बदमाशों से भिड़ गई। इस पर बदमाशों ने चाकू से प्रहार कर सीमा को भी घायल कर दिया। इसके बावजूद सीमा ने पति का बचाव करते हुए चीख पुकार जारी रखी। शोर-शराबा सुनकर जब आसपास के लोग इकट्ठे होने लगे तो बदमाश पकड़े जाने के डर से भाग गए। गांव में चर्चा है कि यदि सीमा मौके पर न पहुंचती तो बदमाश वेदपाल की जान ले सकते थे। पूरनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अनिकेत गंगवार ने बताया कि सीमा के सिर पर चाकू के कई जख्म हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed