फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   haadsa

कार ने बाइक को मारी टक्कर, बेटे की मौत, पिता घायल

Thu, 09 Apr 2020 12:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 12:19 AM IST
विज्ञापन
haadsa
पीलीभीत। टनकपुर हाईवे पर गौहनिया चौराहा के पास बाइक सवार पिता-पुत्र को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बेटे की मौत हो गई, जबकि पिता की हालत गंभीर है। चालक कार लेकर नकटादाना चौराहा की तरफ भाग गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के बिलगवां गांव के रहने वाले घासीराम खेती करते हैं। बुधवार दोपहर करीब 10 बजे घासीराम अपने 12 वर्षीय बेटे प्रशांत को दवा दिलाने के लिए शहर आ रहे थे। उन्होंने हेलमेट लगा रखा था। गौहनिया चौराहा के पास कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्र गंभीर रुप से घायल हो गए। चालक कार लेकर भाग गया। शोर सुनकर कुछ दूरी पर तैनात दरोगा गौरव विश्रोई पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को अस्पताल भिजवाया। इलाज के दौरान प्रशांत की मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिवार वाले भी आ गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक दो भाई और बहन से छोटा था। वह प्राइवेट स्कूल में कक्षा चार का छात्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed