फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Guurugovind Singh Lights Nagar kirtan turned on

गुुरुगोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर निकला नगर कीर्तन

Tue, 12 Jan 2016 07:31 PM IST
Purnpur
Purnpur Updated Tue, 12 Jan 2016 07:31 PM IST
विज्ञापन
Guurugovind Singh Lights Nagar kirtan turned on

गुरुगोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर्व पर गुरुद्वारा दमदमा साहिब गोमती से नगर कीर्तन निकाला गया, जो नगर के आसाम चौराहा स्थित गुरुद्वारा श्री सिंह सभा पहुंचकर समाप्त हुआ। नगर कीर्तन में फूलों से सजी गुरु महाराज की सवारी आकर्षण का केंद्र रही। गतका पार्टी के कलाकारों ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों को दांतों तले अंगुली दबाने को मजबूर कर दिया।

विज्ञापन

दमदमा साहिब गुरुद्वारा गोमती से मंगलवार को नगर कीर्तन निकाला गया। आसाम हाइवे होते हुए नगर के आसाम चौराहा स्थित गुरुद्वारा श्री सिंह सभा पहुंचकर समाप्त हुआ। नगर कीर्तन में सबसे आगे बाइकों पर सवार श्रद्धालु उसके पीछे सड़क पर सफाई करते हुए कारसेवक, पंच प्यारे और फूलों से सजी गुरु महाराज की सवारी चल रही थी। तमाम श्रद्धालु भजन, कीर्तन करते चल रहे थे। कई वाहनों पर श्रद्धालु थे। नगर कीर्तन का जगह-जगह स्वागत किया गया। गतका पार्टी के कलाकार जगह-जगह हैरतअंगेज करतब दिखाते चल रहे थे। इसमें आंखों पर पट्टी बांधकर दूसरे की आंखों में तलवार से सुरमा लगाना, आंखों में रखे सेब के टुकड़े करना, सिर पर रखे नारियल को फोड़ना, युवकों के ऊपर से बाइक निकालना आदि थे।
विज्ञापन

नगर कीर्तन में दमदमा साहिब गुरुद्वारा के मुख्य सेवादार जसवंत सिंह वीरजी, दलजीत सिंह खालसा, सुखेदव सिंह, दलवीर सिंह, कुलवीर सिंह, कृपाल सिंह, अजमेर सिंह, मुनेंद्र सिंह आदि प्रमुख लोग और स्कूली बच्चे शामिल थे। नगर के आसाम चौराहा पर नगर के गुरुद्वारा श्री सिंह सभा के प्रधान बलजीत सिहं खैरा, कुलवंत सिंह, जागीर सिंह, कश्मीर सिंह, बलराज सिंह, हरविंदर सिंह आदि ने पंजप्यारों को सरोपा भेंट किया। सेवादार जसवंत सिंह ने बताया कि पर्व को लेकर गुरुद्वारा में 22 नवंबर से 55 अखंड पाठों की लड़ी चल रही है। इसका भोग 14 जनवरी को होगा। इसी दिन गुरुद्वारा में दीवान सजाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


21 जनवरी को नगर कीर्तन नगर में
गुरुद्वारा श्री सिंह सभा के प्रधान बलजीत सिंह खैरा ने बताया कि गुरुगोविंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव पर्व के उपलक्ष्य में नगर के गुरुद्वारा श्री सिंह सभा में बीस जनवरी को अखंड पाठ रखा जाएगा। 21 जनवरी को गुरुद्वारा श्री सिंह सभा से नगर कीर्तन निकलेगा। 22 जनवरी को गुरुद्वारा श्री सिंह सभा में दीवान सजाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed