{"_id":"589df1944f1c1b7b37378653","slug":"gundaraj-and-corruption-of-the-name-of-the-old-regime-sp-nsimuddin","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुंडाराज और भ्रष्टाचार के नाम रहा सपा का कार्यकाल : नसीमु्द्दीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुंडाराज और भ्रष्टाचार के नाम रहा सपा का कार्यकाल : नसीमु्द्दीन
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Fri, 10 Feb 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
गुंडाराज और भ्रष्टाचार के नाम रहा सपा का कार्यकाल : नसीमु्द्दीन
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि सपा सरकार के पांच साल भ्रष्टाचार और गुंडाराज के नाम रहे हैं। ऐसा कोई काम नहीं हुआ, जिसको विकास से जोड़कर देखा जाए। शुक्रवार को बरखेड़ा विधानसभा से बसपा प्रत्याशी डा.शैलेंद्र गंगवार के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि पिछले चुनाव में जनता से किए गए वायदे झूठे साबित हो गए तो अब नए वायदों के साथ जनता को छलने कांग्रेस से गठबंधन कर लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि वह ताली बजाकर जनता को गुमराह करने में जुटे हैं। कहा कि नोटबंदी के फैसले से जनता को ऐसी मार दी, जिससे गरीब बीमार जरुरतमंद घंटों कामकाज छोड़कर बैंकों की कतार में परेशान होता रहा। इस मौके पर बसपा प्रत्याशी डॉ. शेलेंद्र गंगवार, जिला अध्यक्ष एलपी सागर, ब्रह्मस्वरूप सागर, काशीराम सरोज, रामसनेही गौतम, रामऔतार गौतम, वेदप्रकाश, डॉ. शमशुल अकरम कुरैशी, वसीम कुरैशी, दीप्ती गंगवार, कृष्ण भाष्कर, डॉ. फैसल खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन