फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   GST's Rail Rail, Failure to Fall in the City

जीएसटी की चली रेल, बाजार बंदी में शहर रहा फेल

Fri, 30 Jun 2017 11:04 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Fri, 30 Jun 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
GST's Rail Rail, Failure to Fall in the City
जीएसटी की चली रेल, बाजार बंदी में शहर रहा फेल
जीएसटी के तहत प्रस्तावित दरों व विसंगतियों के विरोध में देशव्यापी बंद आह्वान पर पूरनपुर व बीसलपुर में बाजार पूरी तरह बंद रहा। शहर में बंद का मिलाजुला असर देखा गया। व्यापारियों ने जुलूस निकालकर प्रतिष्ठान बंद रखने का आह्वान किया। बीसलपुर में व्यापारियों ने जुलूस निकालकर जीएसटी का पुतला फूंका। इस दौरान बंद को लेकर एक-दो स्थानों पर मामूली कहासुनी भी हुई। व्यापारी संगठनों ने वित्तमंत्री को संबोधित अलग-अलग ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपे। केंद्र सरकार द्वारा एक जुलाई से लागू किए जाने वाले जीएसटी के विरोध में प्रस्तावित देशव्यापी बंद के तहत शहर में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के आह्वान पर व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। जिलाध्यक्ष अफरोज जिलानी के नेतृत्व में व्यापारियों ने स्टेशन रोड, जेपी रोड, स्टेडियम रोड समेत अन्य बाजार में जुलूस निकालकर जीएसटी के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर बंद के समर्थन में अपनी दुकानें बंद रखने की अपील की। कुछ स्थानों पर दुकानें खुली देख व्यापारियों ने दुकानों को बंद कराया। जिला मुख्यालय पर अधिकांश दुकानें बंद रहीं। लेकिन शहर में सर्राफा, कपड़ा समेत कुछ अन्य ट्रेड की दुकानें पूरी तरह खुली रहीं। दोपहर करीब 12 बजे कई व्यापारी ड्रमंडगंज चौराहे पर एकत्र हुए और सभा की। इस दौरान व्यापारियों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और वित्तमंत्री को संबोधित 14 सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन में मौजूद स्टॉक को जीएसटी से मुक्त रखने, टैक्सपेड माल को जीएसटी से मुक्त रखने, मंडी शुल्क को पूरे देश में एक समान करने या फिर उसे जीएसटी में शामिल करने, एक ट्रेड कम्यूनिटी पर केवल एक दर ही रखने, जेल के प्रावधानों को व्यापारिक बनाने, जुर्माने की दरें कम करने, एलईडी बल्ब, खाद्य पदार्थों को कर मुक्त करने, स्टॉक रजिस्टर रखने की अनिवार्यता समाप्त करने आदि की मांग की गई। विरोध प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष के अलावा जिलामंत्री पंकज अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष देवेश मित्तल, नगराध्यक्ष अर्जुन सिंह, अजय सूरी, राजेश अग्रवाल, राजीव कुमार, अनूप, घनश्याम टहलानी, अतुल जायसवाल, तुषार अग्रवाल, मोबीन मियां, कशिश अरोरा, गौहर शम्सी, वीरेंद्र कुमार राजानी समेत कई व्यापारी शामिल रहे। शहर में दोपहर बाद अधिकांश दुकानें खुली देखी गई। इधर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में व्यापारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर वित्तमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन में जीएसटी में व्यापारियों के गिरफ्तार करने, हैबी पेनाल्टी, संपत्ति जब्त करने आदि के प्रावधान को गलत बताते हुए संशोधन करने की मांग की गई। ज्ञापन सौंपने वालों में जिलाध्यक्ष देवेश बंसल, जिला महामंत्री विनीत अग्रवाल, प्रदीप कुमार, संजीव अग्रवाल, राम गुप्ता, श्याम अग्रवाल, घनश्याम अग्रवाल, नवीन लोधी, अखिलेश गुप्ता आदि शामिल रहे। इधर एक व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष का बंदी के बावजूद प्रतिष्ठान खुला रहा, जिसको लेकर व्यापारियों में खासा आक्रोश देखा गया।               
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed