{"_id":"ca2e3b6117273621e022b0e1ffd23a36","slug":"greed-dug-by-tantric-temple-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालच में तांत्रिकों ने खोद डाला मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालच में तांत्रिकों ने खोद डाला मंदिर
दियोरिया/पीलीभीत।
Updated Mon, 11 May 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव नौगवा नवीनगर में तांत्रिकों ने माया ढूंढने के चक्कर में आठ मई की रात गांव के बाहर स्थित एक मंदिर के भीतर खुदाई कर डाली, जिससे देव प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त हो गई। क्षुब्ध ग्रामीणों ने तांत्रिकों के विरोध में प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
गांव नौगवा नवीनगर के मंदिर में पुजारी चंद्रपाल दास नौ मई को सुबह जब रोज की तरह मंदिर में पुजा अर्चना करने गए तो उन्हें मंदिर खोदा हुआ मिला।
वहां स्थापित देव प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त मिलीं। पुजारी की सूचना पर तमाम ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। गुस्साए ग्रामीणों ने प्राथमिक विद्यालय के पास तांत्रिकों के विरोध में प्रदर्शनकर नारेबाजी की। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हालातों को देखते हुए मंदिर के भीतर खोदा गया गड्ढा पटवा दिया और तांत्रिकों को खोजने और कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। जिस पर ग्रामीण शांत हुए।
रविवार को दूसरे दिन भी मंदिर में पूजा अर्चना नहीं हो सकी। एसडीएम एपी श्रीवास्तव ने बताया कि उन्हें इस घटना की कोई जानकारी नहीं है। कोतवाल डीके तिवारी ने बताया कि तांत्रिकों का पता लगाया जा रहा है, लेकिन किसी ने अभी घटना की कोई तहरीर नहीं दी है।