{"_id":"6a9729dac8408945b60ad329","slug":"grand-welcome-accorded-upon-selection-for-the-state-teacher-award-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-167819-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित होने पर किया भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित होने पर किया भव्य स्वागत
Wed, 02 Sep 2026 01:09 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 02 Sep 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
- शिक्षकों, अभिभावकों और रसोइयों ने फूल-मालाओं से किया सम्मान, मिठाई खिलाकर जताई खुशी
फोटो: 31
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित होने के बाद मंगलवार सुबह प्राथमिक विद्यालय पिपरिया अगरू की प्रधानाध्यापक सैयदा के स्कूल पहुंचते ही शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। लगातार बारिश के बावजूद विद्यालय में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रोजमर्रा की तरह रही। स्कूल में दिनभर उत्साह का माहौल रहा।
विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों, बीडीसी सदस्य और अभिभावकों जगरानी, महेश कुमारी, बेला देवी व मुन्नी देवी के साथ शिक्षक अभिषेक सक्सेना, आकाश भारती, सत्यदेव शाक्य, प्रतिभा और सरिता ने सैयदा को बुके और माला पहनाकर सम्मानित किया। मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी गई। स्कूल की रसोइयों ने भी खुशी जाहिर करते हुए सैयदा को गले लगाकर बधाई दी। प्रधानाध्यापक ने शिक्षण स्टाफ और छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाई। गौरतलब है कि सोमवार को शासन की ओर से राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षकों की सूची जारी की गई, जिसमें सैयदा का नाम भी शामिल रहा।
5 सितंबर को गोरखपुर में होगा सम्मान
शिक्षक दिवस के अवसर पर पांच सितंबर को सुबह 11 बजे गोरखपुर के बाबा नाथ प्रेक्षागृह में चयनित शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। सभी चयनित शिक्षकों को चार सितंबर की शाम पांच बजे तक गोरखपुर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। सैयदा को भी संदेश प्राप्त हो गया।