फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Grand Ambedkar's birth anniversary

धूमधाम से मनाई बाबा साहब की जयंती

Thu, 14 Apr 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Thu, 14 Apr 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
Grand Ambedkar's birth anniversary
अंबेडकर जयंती। - फोटो : pilibhit, beureu
संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर की 125वीं जयंती जिले भर में धूमधाम से मनाई गई। सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थाओं, विभिन्न संगठन एवं पार्टियों ने बाबा साहब को नमन कर गुणगान किया। भाजपा ने जयंती को समरसता दिवस के रूप में मनाया।
विज्ञापन

डीएम मासूम अली सरवर की अध्यक्षता में गांधी सभागार में हुए कार्यक्रम में डीएम के साथ सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार शर्मा, सीडीओ इंद्रदेव द्विवेदी, डीडीओ एके सिंह चंद्रौल, उपनिदेशक कृषि एके सिंह सहित तमाम अधिकारियों ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्पा चढ़ाकर जयंती मनाई। बीएसए अंबरीष यादव व डीआईओएस जेके र्वा ने अपने कार्यालयों, सीएमएस डॉ. आरसी शर्मा ने जिला अस्पताल में में बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। परिषदीय स्कूलों में भी बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि चढ़ाकर नमन किया गया। उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर महासंघ एवं अनुसूचित जाति/जनजाति संगठनों के अखिल भारतीय परिसंघ के संयुक्त तत्वावधान में मोहल्ला नखासा स्थित सामुदायिक भवन मेें डॉ. अंबेडकर का 125वीं जयंती मनाई गई। शहर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष वसुंधरा सुरभि के नेतृत्व में जीआर सिंह मैमोरियल स्कूल में बाबा साहब की जयंती मनाई गई। रिक्शा चालक कल्याण समिति के अध्यक्ष माटू भइया के नेतृत्व में बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। बहुजन सम्यक संगठन के नेतृत्व में राजकुमार भारती के आवास परर कार्यक्रम का आयोजन कर डॉ. अंबेडकर के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला गया। ामहर्षि वाल्मीकि सेना के कैंप कार्यालय में हुए कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष अटल वाल्मीकि सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब को श्रद्धासुमन अर्पित किए। आरआरएस कार्यकर्ताओं ने तेलमिल कॉलोनी में पुष्पांजलि अर्पित महर्षि दयानंद बाल विद्या मंदिर में भी अंबेडकर जयंती मनाई गई। गैस चौराहे के निकट स्थित बापू छात्रावास में बौद्ध महासभा के तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित कर बाबा साहब के जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की गई।
विज्ञापन

पूरनपुर। नगर के एक बारात घर में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जंयती हर्षोउल्लास से मनाई गई इसमें बाबा साहब के सिद्धांतों पर चर्चा कर उनके बताए रास्ते पर चलने का आवाहन किया गया। गोष्ठी में एएसपी वायरलेस सुखवीर सिंह, रामखिलौना देवी, आचार्य धर्म प्रकाश बौद्ध, देवेश कुमार, रामसजन सिंह, वेद प्रकाश गौतम, खटीमा के सीडीओ एसआर वाष्र्णेय ने विचार रखे। अध्यक्षता सुरेश चंद्र और संचालन कल्याण सिंह सरोज व संतोष कुमार ने किया। ब्लाक चौराहा से निकाली गई शोभायात्रा का विधायक पीतमराम ने झंडी दिखाकर रवाना किया। शोभायात्रा नगर प्रमुख मार्र्गों से होती हुई कोतवाली के समीप पहुंचकर समाप्त हो गई। शोभायात्रा में प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष रामाधार पांडेय, सूर्य प्रकाश गंगवार, मनोज कुमार, मुरारी लाल भारती, बासुदेव यादव, दिनेश सिंह, बृजेश शुक्ला, ओम शर्मा, हरीओम पांडेय आदि थे। दि किसान सहकारी चीनी मिल गेट के समीप समारोह में एकत्र हुए लोगों ने बाबा साहब के चित्र पर  माल्यार्पण किया। सुरक्षा प्रभारी रमेश चंद्र मिश्रा, बाबूराम, भूपराम, बैरिस्टर सिंह, प्रहलाद शर्मा, देवेंद्र सक्सेना आदि थे। कांग्रेस के ब्लाक कार्यालय में हुई गोष्ठी मेें कांग्रेस के जिला महासचिव राजिश खां आदि ने विचार रखे। अध्यक्षता रेहान रजा खां ने और संचालन जगदीश जौहरी ने किया। कांग्रेसी नेता राधेश्याम सागर, विजयपाल विक्की, मनोज गौतम, धीरेंद्र  गौतम आदि ने बच्चों को कॉपी, पेंसिल बांटी और बाबा साहब के बताए रास्ते पर चलने का आवाहन किया। मोहन सरस्वती शिशु मंदिर में भाजपा नेता अशोक राजा ने भीमराव अंबेडकर के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य कौशल आर्य, जितेंद्र कुमार, सुरेश आजाद, प्रदीप शुक्ला, त्रिभुवन शर्मा, राजेंद्र गुप्ता आदि ने विचार रखे। सपा कार्यकर्ता और नगर पालिका सदस्य तौफीक अहमद कादरी, महेश आजाद, सलीम खां, अनूप गुप्ता, नादिर रजा बरकाती आदि ने बाबा साहब के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। जिला पंचायत सदस्य अर्चना वर्मा के आवास में भीमराव अंबेडकर जंयती धूमधाम से मनाई गई। विचार गोष्ठी हुई और मिष्ठान बांटा गया। जिला पंचायत सदस्य अर्चना वर्मा, अकरम अंसारी, विनोद कुमार गौतम, सच्चिदानंद वर्मा, राजाराम गौतम, अश्वनी गौतम, उमाशंकर पासवान, मुकेश गौतम, विनोद भारती, रामज्ञा आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हजारा। गांव श्रीनगर में अंबेडकर नगर भवन में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। प्रधान दुलारी देवी, नगीनाराम, सुंदरलाल, सकटूलाल, रामनरायन, रामप्यारे आदि थे। शोभायात्रा भी निकाली गई। गांव राणा प्रतापनगर में भी बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। 
परेवावैश्य। न्यू आदर्श पब्लिक स्कूल में डॉ. अंबेडकर की जयंती मनाई गई। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। यहां प्रधानाचार्य नवाब हसन, पीतमराम, मुकेश भगवत सरन, सुरेंद्र सहित कई लोग थे।

बीसलपुर। पीडब्ल्यूडी के अतिथिगृह में आयोजित भाजपा के कार्यक्रम में विधायक रामसरन वर्मा ने डॉ. अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला। यहां कई कार्यकर्ता मौजूद थे। पूर्व माध्यमिक विद्यालय सफौरा, प्राथमिक विद्यालय वैदखेड़ा, मेनका गांधी इंटर कालेज, अभाविप कार्यालय, दुर्गावाहिनी कार्यालय, कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय जोगीठेर में भी अंबेडकर जयंती मनाई गई। अंबेडकर पार्क में हुए कार्यक्रम में पूर्व विधायक बिहारीलाल, ब्रजनंदन प्रसाद और तोताराम सागर ने डॉ. अंबेडकर की जयंती मनाई।
चुर्रासकतपुर। अंबेडकर पार्क में हुए कार्यक्रम में कल्याणराम, बांधूराम, हीरालाल, शिवकुमार गेंदन लाल, माखनलाल, प्रेमकिशोर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed