फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Gram flour burfi, moong-soy khichdi will be provided at Anganwadi centres from June.

Pilibhit News: जून से आंगनबाड़ी केंद्रों पर दी जाएगी बेसन की बर्फी, मूंग-सोया की खिचड़ी

Wed, 27 May 2026 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Gram flour burfi, moong-soy khichdi will be provided at Anganwadi centres from June.
पीलीभीत। एक जून से बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की तरफ से आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों व गर्भवतियों को मिलने वाले पोषण के आहार में बदलाव किया गया है। अब आंगनबाड़ी केंद्रों को विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन मिलेंगे। पैकेट युक्त आहार में बेसन हलवा, बेसन की बर्फी, दलिया, मूंग व सोया की खिचड़ी, मूंग दाल की खिचड़ी बच्चों व महिलाओं को खाने को मिलेगी। यह सभी व्यंजन बच्चों को उम्र के हिसाब से दिए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में 1960 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित होते हैं। इनमें अब तक बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग से बच्चों व गर्भवती महिलाओं को खाने के लिए दलिया, मीठा दलिया, खिचड़ी, पंजीरी आदि दी जाती थी, लेकिन पुष्टाहार के व्यंजन में अब विभागीय स्तर से स्वाद बढ़ाया गया है। इसी के साथ विभाग ने पूर्ति के भी नियमों में बदलाव किया है। पहले जहां पोषण आहार नेफेड के जरिए परियोजना, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से होते हुए आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचता था।
विज्ञापन

अब सीधे नेफेड के पूर्ति कर्मचारी पोषण आहार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तक पहुचाएंगे। गूगल मैप के जरिए ये सामग्री आंगनबाड़ी केंद्रों पर पहुंचेगा। आहार के पैकेट को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व कर्मचारी स्कैन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए ओटीपी देना होगा। बदलते स्वाद के साथ पोषण आहार में छह माह से तीन वर्ष तक के बच्चे को ये सामग्री मिल सकेंगे। जिला कार्यक्रम अधिकारी युगल सांगुड़ी ने बताया कि अगले माह जून से केंद्रों पर नए पोषण आहार की पूर्ति होने लगेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed