{"_id":"6afaed4e3fa47408a60110f4","slug":"gram-flour-and-khoya-samples-fail-test-two-traders-fined-in-pilibhit-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत: बेसन और खोया के नमूने जांच में फेल, दो कारोबारियों पर 85 हजार रुपये का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत: बेसन और खोया के नमूने जांच में फेल, दो कारोबारियों पर 85 हजार रुपये का जुर्माना
Mon, 16 Nov 2026 05:21 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: Mukesh Kumar
Updated Mon, 16 Nov 2026 05:21 PM IST
सार
पीलीभीत में दो खाद्य कारोबारियों पर कुल 85 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इनके प्रतिष्ठान से बेसन और खोया के नमूने लिए गए थे, जो जांच में फेल पाए गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पीलीभीत में मुनाफाखोरी के लिए लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले खाद्य कारोबारियों पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने शिकंजा कसा है। विभाग की तरफ से चलाए गए दस दिवसीय विशेष अभियान में बेसन और खोया के नमूने जांच में फेल पाए गए। इस पर दो कारोबारियों पर एडीएम कोर्ट ने कुल 85 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। वहीं, सात अन्य नमूनों से जुड़े मामले एसीजेएम कोर्ट में विचाराधीन हैं। अभियान के दौरान विभागीय टीम ने 25 लाख रुपये कीमत का 25 हजार लीटर रिफाइंड, करीब 30 हजार रुपये का बेसन का सेम और 4,200 रुपये कीमत की 14 किलोग्राम खराब मिठाई भी नष्ट कराई थी।
विज्ञापन
होली और दीपावली पर मिलावटखोरी रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से विशेष अभियान चलाया जाता है। इसी क्रम में 19 से 28 फरवरी तक जिले में अभियान चलाया गया था। विभागीय अधिकारियों की ओर से गठित टीमों ने 49 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इनमें 25 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान संदिग्ध खाद्य पदार्थों के 27 नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। जांच रिपोर्ट में 18 नमूने मानकों के अनुरूप मिले, जबकि नौ नमूने फेल पाए गए।
विज्ञापन
नौ फेल नमूनों में से दो मामलों में एडीएम कोर्ट में मुकदमा चलाया गया। इसमें बेसन का नमूना फेल होने पर संबंधित कारोबारी पर 45 हजार रुपये और खोया का नमूना खराब पाए जाने पर दूसरे कारोबारी पर 40 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। शेष सात मामलों की सुनवाई एसीजेएम कोर्ट में चल रही है।
विज्ञापन
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि ग्राहकों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए विभागीय टीम को समय-समय पर प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए जाते हैं। चलाए गए विशेष अभियान में नौ नमूने फेल हुए थे। इनमें दो मामलों में एडीएम कोर्ट ने संबंधित कारोबारियों पर कुल 85 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। शेष सात मामलों की सुनवाई एसीजेएम कोर्ट में चल रही है।
