फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Graduate will now license manure

अब ग्रेजुएट को मिलेगा खाद का लाइसेंस

Fri, 18 Dec 2015 11:10 PM IST
मुनिराज सिंह/पीलीभीत।
मुनिराज सिंह/पीलीभीत। Updated Fri, 18 Dec 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
Graduate will now license manure
खाद का कारोबार करना अब आसान नहीं होगा। शासन ने इसके लिए विज्ञान या कृषि
विज्ञापन
से स्नातक अथवा कृषि विज्ञान का डिप्लोमा अनिवार्य कर दिया है। पहले से खुली दुकानों के नवीनीकरण को इससे अलग रखा गया है।

कृषि उपज बढ़ाने में खाद रसायनों का उपयोग काफी अहम है। सीमित क्षेत्रफल में अधिक उत्पादन लेने को किसान खेतों में खाद का खूब प्रयोग करते हैं। इसमें खाद व्यापारी भी कृषि एवं रसायनों की जानकारी के अभाव में किसानों को अपने हिसाब से खाद बेच रहे हैं। इसका सीधा असर मिट्टी की सेहत पर पड़ रहा है।

 मृदा सरंचना बिगड़ने के साथ ही उर्वरता भी घट रही है। इस पर अंकुश लगाने को कृषि मंत्रालय ने अब खाद व्यवसाय का लाइसेंस लेेने को कृषि/ विज्ञान वर्ग से स्नातक अथवा कृषि में डिप्लोमा की अनिवार्यता कर दी है। भारत सरकार का शासनादेश जिला मुख्यालय को प्राप्त हो गया है।

जारी शासनादेश में यह नियम अभी केवल नए लाइसेंस लेने वालों पर ही लागू होगा। पहले से चल रही खाद की दुकानों और कीटनाशक के लाइसेंस पर यह शासनादेश लागू नहीं होगा।
किसानों को मिलेगा लाभ
लाइसेंस के लिए बने नए नियम का सही लाभ किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड जारी होने पर मिलेगा। इसके लिए केंद्र ने पहले ही शासनादेश जारी कर रखा है। मृदा कार्ड ले जाकर किसान जब दुकान पर पहुंचेंगे तो कृषि और रसायन की जानकारी होने के कारण दुकानदार मिट्टी की आवश्यकता के अनुसार खाद दे सकेगा।
000
खाद की दुकान का लाइसेंस लेने को स्नातक की अनिवार्यता कृषि मंत्रालय ने लागू कर दी है। इसका शासनादेश प्राप्त हो गया है। अब खाद के जो भी नए लाइसेंस बनेंगे वह शासनादेश के अनुसार ही बनाए जाएंगे।
डॉ. अवधेश मिश्रा, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed