फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Grabbed lakhs of rupees by blackmailing SDO

Pilibhit News: एसडीओ को ब्लैकमेल कर लाखों रुपये हड़पे

Mon, 18 Mar 2024 11:16 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Grabbed lakhs of rupees by blackmailing SDO
पीलीभीत। बिलसंडा में तैनात बिजली निगम के एसडीओ को मकान मालिक ने परिजनों के साथ मिलकर ब्लैकमेल किया और लाखों रुपये हड़प लिए। स्थानांतरण होने पर जब वह अपना सामान लेने पहुंचे तो मकान मालिक ने झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर भगा दिया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

लखीमपुर जिले के थाना मोहम्मदी के गांव बांदीकलां के मूल निवासी प्रमोद कुमार गौतम मध्यांचल विद्युत वितरण निगम में एसडीओ के पद पर उन्नाव में तैनात हैं। वर्ष 2017 में वह जिले के बिलसंडा में तैनात थे। सरकारी आवास न मिलने पर वह कस्बे के ही संजू जायसवाल के घर एक जून 2018 से अक्टूबर 2020 तक रहे।
विज्ञापन

आरोप है कि संजू की पत्नी किसी न किसी बहाने उन्हें आकर्षित करती रहती थी। इतना ही नहीं साथ में खाना खाने का दबाव भी बनाती थी। इस दौरान संजू की पत्नी अपनी अन्य समस्याओं को भी उनसे साझा करने लगी। पति-पत्नी आए दिन किसी न किसी बहाने उनसे रुपये ऐंठने लगे। पुत्री की शादी के लिए भी उसने करीब पांच लाख रुपये की ज्वैलरी कस्बे के एक व्यापारी के यहां से दिलाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि बाद में पति-पत्नी किसी न किसी बहाने उन्हें ब्लैकमेल करने लगे। इस दौरान संजू की पत्नी ने अपने साथ ली गई एक तस्वीर को दिखाकर उन्हें ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। वर्ष 2020 में उनका तबादला पीलीभीत हो गया। कमरे में रखा अपना एसी, एक बाइक, एलसीडी, कूलर, इंडेक्शन आदि सामान लेने जब वह पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें भगा दिया।
बताया कि 20 जुलाई 2023 को वह कोर्ट में किसी काम से आए थे। इस दौरान जंगरौली पुल के पास कंचन जायसवाल, संजू जायसवाल, साथी नरेंद्र मोहन सक्सेना, दीपकी पटेल मिले और गाड़ी रुकवाकर जेब में रखे 30 हजार रुपये निकाल लिए। सुनगढ़ी पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर संजू जायसवाल, पत्नी कंचन जायसवाल और साथी नरेंद्र मोहन सक्सेना व दीपकी पटेल पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

डाक सहायक ने धोखाधड़ी कर दंपती से हड़पे दो लाख
- कोर्ट के आदेश पर सुनगढ़ी पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। न्यूरिया में वर्ष 2011 में तैनात रहे डाक सहायक ने दंपती से एफडी के लिए जमा कराए दो लाख रुपये हड़प लिए। धोखाधड़ी का पता चला तो दंपती ने रुपये वापस मांगे तो डाक सहायक ने टालमटोल शुरू कर दी। कोर्ट के आदेश पर सुनगढ़ी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
न्यूरिया के मोहल्ला यार खां निवासी रूखसाना पत्नी नफीस अहमद ने बताया कि सुनगढ़ी क्षेत्र के प्रधान डाकघर में तैनात डाक सहायक अशोक वर्ष 2011 में न्यूरिया डाकघर में तैनात थे। वह अपने पति के साथ डाकघर गईं तो पोस्टमास्टर से एक-एक लाख रुपये की दो एफडी बनाने को कहा।
पोस्टमास्टर ने एक-एक लाख रुपये की दो एफडी बनाकर किताबों के साथ दे दी। भुगतान की तारीख 16 अप्रैल 2022 अंकित की गई थी। बाद में जानकारी में आया कि उनकी एफडी के रुपये खाते में जमा ही नहीं किए गए हैं। यह भी पता चला कि उक्त डाक सहायक कई लोगों से धोखाधड़ी कर उनका रुपया हड़प चुका है। इसके बाद डाक सहायक का स्थानांतरण पीलीभीत की मुख्य शाखा में हो गया।

16 फरवरी 2022 को वह अपने भाई मोहम्मद फारूख के साथ पिंक सिटी कॉलोनी में जरूरी काम से जा रहीं थी। इसी समय गौहनिया चौराहे के पास कर्मचारी अशोक मिल गया। उन्होंने उससे रुपये मांगे तो डाक सहायक ने झगड़ा किया और रुपये वापस न करने की धमकी दी। कोर्ट के आदेश पर सुनगढ़ी पुलिस ने डाक सहायक अशोक पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed