फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Governor will come tomorrow, will visit three villages

कल आएंगी राज्यपाल, जिले के तीन गांवों का करेंगी दौरा

Tue, 20 Sep 2022 11:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 11:57 PM IST
सार

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल बृहस्पतिवार को जिले के दौरे पर आएंगी।हालांकि वह जिला मुख्यालय न आकर शारदा पार के तीन गांवों का दौरा करेंगी।वहां एसएसबी कैंप में लखीमपुर खीरी के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठकं करेंगी।

विज्ञापन
Governor will come tomorrow, will visit three villages

विस्तार

पीलीभीत। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल बृहस्पतिवार को जिले के दौरे पर आएंगी। हालांकि वह जिला मुख्यालय न आकर शारदा पार के तीन गांवों का दौरा करेंगी। वहीं, लखीमपुर खीरी के अधिकारियों के साथ एसएसबी कैंप पलिया में समीक्षा बैठक करेंगी। उनके दौरे का आधिकारिक कार्यक्रम मंगलवार को जारी हो गया।
विज्ञापन

राज्यपाल बृहस्पतिवार को राजकीय हेलिकॉप्टर से सुबह साढ़े नौ बजे लखीमपुर जिले के पलिया कला में पहुंचेंगी। वहां से सड़क मार्ग से वह जिले के शारदा पार गांवों को निरीक्षण करने जाएंगी। वह करीब दस बजे बैल्हा गांव पहुंचेंगी। यहां स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण करेंगी। जन कल्याणकारी योजनाओं को लेकर स्थानीय लोगों से बातचीत करेंगी। इसके बाद 11 बजकर, 20 मिनट पर वह बमनपुर भागीरथ गांव जाएंगी। यहां करीब एक घंटा रहेंगी।
विज्ञापन

12 बजकर, 15 मिनट पर वह सिद्धनगर गांव के लिए रवाना होंगी। सिद्धनगर गांव के पास वह बाढ़ राहत केंद्र का भी निरीक्षण करेंगी। अपराह्न एक बजे वह पलिया के लिए वापसी करेंगी। वहां एसएसबी कैंप में लखीमपुर खीरी के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठकं करेंगी। राज्यपाल का आधिकारिक कार्यक्रम आने के बाद अफसर तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि राज्यपाल के दौरे का आधिकारिक कार्यक्रम मिल गया है। वह जिले में शारदा पार के तीन गांवों का भ्रमण करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यपाल के दौरे की तैयारी में जुटे अफसर
पूरनपुर। राज्यपाल के दौरे को लेकर अफसर तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे हैं। शारदा नदी पार के गांव सिद्धनगर में परिषदीय स्कूल की साफ-सफाई कराई जा रही है। बैल्हा और बमनपुर भागीरथ में भी साफ-सफाई के अलावा बाढ़ शरणालयों को दुरुस्त किया जा रहा है। एसडीएम आशुतोष गुप्ता ने बताया कि तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed