फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Government will become the temple

सरकार बनी तो मंदिर भी बन जाएगा

Wed, 14 Dec 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Wed, 14 Dec 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
Government will become the temple
सरकार बनी तो मंदिर भी बन जाएगा
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 1991-92 जैसे भाजपा की लहर चल रही है। माहौल उसी तरह का है। इस बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो मंदिर भी बन जाएगा। भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर हुए स्वागत समारोह में उन्होंने सपा, बसपा और कांग्रेस पर तीखा हमला किया।उन्होंने कहा कि भाजपा देश में भ्रष्टाचार खत्म करना चाहती है। हर व्यक्ति इससे परेशान है। मोदी सरकार ने 500 और 1000 के नोट बंद कर इस ओर कदम बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी से हो रही लोगों को परेशानी चंद दिनों की है। इसके बाद कोई परेशान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि नोटबंदी से सबसे अधिक परेशान बसपा सुप्रीमों मायावती हैं। जिन्हें टिकट बेचने के एवज में मिली मोटी रकम वापस करनी पड़ी। सपा और कांग्रेस भी भ्रष्टाचार कर एकत्र किए गए इन नोटों के बंद होने से परेशान है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड से लेकर उत्तर प्रदेश के हर कोने में परिवर्तन की लहर चल रही है। उन्होंने कहा कि इस बार उत्तराखंड और यूपी में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि विपक्षी दलों के पास प्रदेश की जनता को बताने के लिए कुछ नहीं है। लिहाजा वह केंद्र सकरार के नोटबंदी के फैसले को गलत बता जनता का ध्यान बांटने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सपा सरकार ने पुलिस भर्ती के नाम पर घोटाला किया। प्रदेश में जब 2002 में बीजेपी की सरकार थी तब राशनकार्ड पर 35 किलो खाद्यान्न मिलता था। बसपा की सरकार बनी तो यह घटकर 28 किग्रा हो गया और जब सपा की सरकार बनी तो यह खाद्यान्न घट कर 22 किग्रा हो गया। उन्होंने कहा कि सपा और बसपा के शासनकाल में ही 58 करोड़ रुपये का खाद्यान्न घोटाला हुआ। पीलीभीत व लखीमपुर समेत 27 जिलों में हुए इस घोटाले की जांच सीबीआई कर रही है। विधायक जयपाल सिंह व्यस्त ने कहा कि जब-जब प्रदेश में सपा-बसपा की सरकार आई है तब-तब अराजकता, भ्रष्टाचार और महिला उत्पीडन की घटनाएं बढ़ी हैं।
विज्ञापन

जैसे कोट बदलते हैं वैसे नोट बदला
पीलीभीत। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी समेत परिवर्तन यात्रा में शामिल अधिकांश वक्ता नोटबंदी से आम लोगों को होने वाले फायदे गिनाते रहे। भगतसिंह कोश्यारी ने इसे इस अंदाज में कहा कि जैसे आपका कोट पुराना हो जाता है तो उसे आप बदल देते हो या नहीं? भीड़ का हां में उत्तर मिलते ही बोले वैसे मोदी जी ने नोट बदल दिया तो कुछ लोगों के पेट में दर्द हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दावेदारों ने किया शक्ति प्रदर्शन
पीलीभीत। जिले में दो दिन के लिए पहुंची भाजपा की परिवर्तन यात्रा के पहले दिन जिले की सीमा खमरिया पुल से लेकर पूरनपुर तक पहुंची। इस दौरान शहर, बरखेड़ा और पूरनपुर विधान सभा सीट से टिकट के दावेदारों ने अपने समर्थकों की भीड़ के साथ यात्रा में शामिल नेताओं का फूल-मालाओं से स्वागत किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed