फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Government purchases not picked , grown in market arrivals

सरकारी खरीद में तेजी नहीं, मंडी में बढ़ी आवक

Tue, 12 Apr 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो पीलीभीत।
ब्यूरो पीलीभीत। Updated Tue, 12 Apr 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
Government purchases not picked , grown in market arrivals
गेहूं - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
बाजार भाव अधिक होने से सरकारी खरीद सुस्त

खुले बाजार में गेहूं के दामों तेजी होने के कारण सरकारी क्रय केंद्रों पर खरीद नहीं हो पा रही है। वहीं मंडी में आवक लगातार बढ़ रही है। मंगलवार को साप्ताहिक बंदी के बाद भी 12 हजार क्विंटल गेहूं आढ़तों पर खरीद गया। वहीं जिले मेें सरकारी खरीद का आंकड़ा मात्र 22 सौ मीट्रिक टन ही पहुंच सका है।

बीज निर्माताओं द्वारा खुलेआम खरीद किए जाने से जिले में खुले बाजार में गेहूं के अच्छे दाम मिल रहे हैं। समर्थन मूल्य से अधिक दाम मिलने के कारण सरकारी क्रय केंद्रों की ओर रूख नहीं कर रहे हैं। इससे सरकारी खरीद का आंकड़ा काफी धीमी गति से बढ़ रहा है। पहली अप्रैल से अब तक 2174.30 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जा सका है। वहीं दूसरी ओर आढ़तों पर गेहूं की आवक लगातार बढ़ रही है। मंगलवार को शहर में साप्ताहिक बंदी के बाद भी 12 हजार क्विंटल की आवक मंडी समिति में दर्ज की गई। इसकी बिक्री 1430 से 1560 रुपये प्रति क्विंटल तक रही। मंडी सचिव मनीष सिंह ने बताया कि मंडी में अच्छी आवक हो रही है नवरात्र के बाद इसमें और इजाफा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed