फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Government procurement not done on the first day

पहले दिन नहीं हुई गेहूं की सरकारी खरीद

Sat, 01 Apr 2017 10:40 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
पीलीभ्ाीत ब्यूराो Updated Sat, 01 Apr 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
Government procurement not done on the first day
कागजाताों की जांच
शासन के निर्देश पर पहली अप्रैल से गेहूं खरीद शुरू होनी थी लेकिन पहले दिन जिले में कहीं भी गेहूं की खरीद नहीं हुई। हालांकि अधिकारियों ने क्षेत्र का भ्रमण कर क्रय केंद्रों की व्यवस्थाएं देखी। इसमें बैनर लटके मिले। वहीं मंडी में गेहूं की आवक बढ़ने लगी है। शनिवार को मंडी में करीब तीन हजार क्विंटल की आवक दर्ज की गई।
विज्ञापन

तराई के इस कृषि प्रधान जिले में गेहूं की बम्पर पैदावार होती है। इसकी खरीद प्रति वर्ष पहली अप्रैल से करने के निर्देश शासन से मिलते हैं लेकिन विभागीय धींगामस्ती के चलते दो चार दिन व्यवस्थाएं पूरी करने में ही गुजर जाते हैं। सरकार बदलने के बाद इस बार व्यवस्थाएं बेहतर होने की उम्मीद की जा रही थी लेकिन शनिवार को स्थिति ढाक के तीन पात रही। जिले में स्वीकृत 89 क्रय केंद्रों पर मंडी एवं प्रमुख मार्गों के केंद्रों पर तो व्यवस्थाएं दिखीं लेकिन दूरदराज क्षेत्रों में देर शाम तक कांटा, वारदाना एवं अन्य सामग्री पहुंचती रही। इससे भी इतर जिले के किसी भी क्रय केंद्र पर गेहूं की खरीद की शुरुआत नहीं हो सकी। हालांकि डीएम के निर्देश सुबह एडीएम अजयकांत सैनी ने पूरनपुर क्षेत्र और प्रभारी डिप्टी आरएमओ कांती राठौर ने बीसलपुर व बिलसंडा क्षेत्र का भ्रमण कर क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

बीसलपुर। डिप्टी आरएमओ कांती राठौर ने शनिवार को गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। मंडी के अलावा रढ़ैता व रसूला के छह क्रय केंद्रों पर व्यवस्थाएं ठीक मिलीं। सभी क्रय केंद्रों के बैंक खाते भी खुल गए हैं। किसी भी केंद्र पर अभी तक गेहूं की आवक शुरू नहीं हुई है। डिप्टी आरएमओ ने मंडी परिसर में घूम रहे खांडेपुर क्रय केंद्र प्रभारी राजेंद्र पाल की फटकार लगाई। इस दौरान एसएमआई उपेंद्र गंगवार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000
मंडी में बढ़ी गेहूं की आवक
शासन के निर्देश के बाद भी सरकारी खरीद भले ही शुरू नहीं हो सकी है लेकिन मंडी में गेहूं की आवक लगातार बढ़ रही है। शनिवार को पीलीभीत मंडी में करीब तीन हजार क्विंटल की आवक दर्ज की गई। इस गेहूं के दाम भी सरकारी रेट से अधिक मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed