फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Government land was fraudulently sold for Rs 7.20 lakh.

Pilibhit News: धोखाधड़ी कर सरकारी जमीन का 7.20 लाख में कर दिया सौदा

Wed, 15 Oct 2025 11:19 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 15 Oct 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Government land was fraudulently sold for Rs 7.20 lakh.
पूरनपुर। कब्जा की गई सरकारी जमीन की बिक्री कर 7.20 लाख रुपये हड़प लिए गए। इस मामले में नानकमत्ता के मटीहा निवासी हरदीप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


उत्तराखंड के सितारगंज निवासी परमजीत सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें कहा कि गांव के समीप रहने वाले हरदीप सिंह का उसके घर आना जाना था। हरदीप ने उसे हजारा थाना के गांव टाटरगंज में चार एकड़ कृषि जमीन होने की जानकारी दी।
साथ ही जरूरत पर जमीन बिक्री करने की बात कही। जमीन और हस्तलिखित खतौनी देखने के बाद दो एकड़ जमीन का सौदा 7.20 लाख में तय हो गया। बैनामा कराने की तिथि 18 फरवरी 2021 तय हुई। तय तिथि पर पूरनपुर के उप निबंधक कार्यालय पहुंचने पर हरदीप भी अपने दो साथियों के साथ आया।
विज्ञापन

बैनामा लिखाने से पहले हरदीप ने गवाहों के सामने जमीन के 7.20 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद जमीन पर गेहूं की फसल खड़ी होने का तर्क देकर कटाई के बाद बैनामा 30 अप्रैल 2021 के बाद कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसको लेकर 10-10 रुपये के स्टांप पेपर पर इकरारनामा हुआ। हरदीप ने शपथपत्र भी तस्दीक कराकर दिया। इसके बाद कई बार जमीन का बैनामा कराने को कहने पर वह टाल-मटोल करने लगा। फरवरी 2025 को जमीन की जानकारी करने पर लेखपाल ने हरदीप के नाम कोई जमीन न होने की जानकारी दी। साथ ही बताया कि हरदीप ने जिस जमीन का सौदा किया, वह सरकारी है। आरोपी का उस जमीन पर अवैध कब्जा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed