{"_id":"584edb3c4f1c1b676f649b85","slug":"government-influx-mrhba-slogan-coined-town-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार की आमद, मरहबा के नारों से गूंजा शहर-गांव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार की आमद, मरहबा के नारों से गूंजा शहर-गांव
अमर उजाला ब्ययूराो
Updated Mon, 12 Dec 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
जुलूश्ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारह रबी उल अव्वल जिले भर में धूमधाम, उल्लास के साथ परंपरागत ढंग से मनाया गया। इस मौके पर जगह-जगह जुलूस-ए-मोहम्मदी शान-ओ-शौकत के साथ निकाला गया। भारी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने इसमे जोश खरोश के साथ जुलुस में हिस्सा लिया। घरों में इबादत, फातेहा ख्वानी हुई। घरों, मस्जिदों से लेकर मुस्लिम बाहुल्य मोहल्लों की गलियों में भव्य सजावट व रोशनी हुई। जगह-जगह जलसे व लंगरख्वानी हुई। उलमाओं ने सललल्लाहो अलैहेवसल्लम की जिंदगी पर रोशनी डाली।
शहर में रविवार रात में आस्ताने हशमतिया से सज्जादानशीं मौलाना जरताब रजा की अगुवाई में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। कड़ी सुरक्षा के बीच निकाले गए इस जुलूस के दौरान कमल्ले का चौहारा, छोटी मार्केट और पंजाबियान में जसला भी हुआ। जिसमे मौलाना जरताब रजा ने कहा कि नबी ने अपनी 23 साल की जिंदगी नउवत में गुजारते हुए जिंदगी भर दुनिया में इस्लाम का परचम फहराते रहे। उन्होंने कौम के लोगों से उनके पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया। इसके अलावा मौलाना इसरार अशर्फी ने भी संबोधित किया।