फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Government hand pumps are rebored on paper, leaving passersby scrambling to quench their thirst in the summer heat.

Pilibhit News: कागजों मेें रिबोर सरकारी हैंडपंप, गर्मी में प्यास बुझाने के लिए भटक रहे राहगीर

Fri, 15 May 2026 02:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Government hand pumps are rebored on paper, leaving passersby scrambling to quench their thirst in the summer heat.
शहर के आवास विकास कॉलोनी जाने वाले मार्ग पर सूखा पड़ा हैंडपंप। संवाद
पीलीभीत। भीषण गर्मी के बीच शहर से लेकर देहात में लगे काफी सरकारी हैंडपंप खराब हैं। अफसरों ने हैंडपंपों के रिबोर कराने का दावा किया है। शहर से लेकर देहात के कई क्षेत्रों में सरकारी हैडपंपों की स्थिति परखी गई तो रिबोर कराने का दावा कागजों तक सिमटा दिखाई दिया। वहीं, नगर पालिका के अलग-अलग स्थानों पर लगे सरकारी हैंडपंपों की हालत बेहद खराब दिखी। गर्मी में कुछ हैंडपंप में पानी नहीं तो कुछ में बंद-बूद पानी आ रहा। मुख्य मार्गों पर लगे हैंडपंप राहगीरों के प्यास बुझाने के लिए नाकाफी साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन

गर्मी का सीजन शुरू होने से पूर्व ही इंडिया मार्का हैंडपंप की मरम्मत कराने पर जोर दिया जाता है। ऐसे में पालिका प्रशासन की ओर से भी गर्मी का सीजन शुरू होने से पूर्व करीब 150 इंडिया मार्का हैंडपंप रिबोर कराए जाने का दावा किया गया, लेकिन शहर के अधिकांश प्रमुख मार्गाें पर लगे हैंडपंप खराब पड़े हैं। इसके बाद भी विभागीय अफसर इन्हें ठीक कराने की जहमत नहीं उठा रहे। यहां से गुजरने वाले राहगीर प्यास बुझाने के लिए नल की तलाश में यहां-वहां भटक रहे है। इधर, डीपीआरओ रोहित भारती का कहना है कि ग्राम पंचायत निधि से हैंडपंप ठीक कराए जाते हैं। अब कहां-कहां खराब हैं, इसकी जांच कराएंगे।
विज्ञापन

--
नल में नहीं आ रहा पानी, आस-पास गंदगी
शहर के नकटादाना चौराहे से खकरा चौकी जाने वाले मार्ग पर चर्च के आगे से आवास विकास कॉलोनी के लिए रास्ता जाता है। इस रास्ते पर एक नल लगा है। पिछले काफी लंबे समय से इस नल में पानी नहीं आ रहा है। राहगीर पानी की तलाश में यहां वहां भटक रहे है। साथ ही इसके आस-पास गंदगी का अंबार लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सीएमओ के कार्यालय के सामने उखड़ गया नल, जगह पर कब्जा
शहर के सीएमओ कार्यालय के ठीक सामने एक कबाड़ की दुकान संचालित है। यहां राहगीरों की प्यास के लिए एक नल लगाया गया। खराबी के चलते अब यह नल अपना अस्तित्व खो चुका है। दुकान स्वामी ने नल को दीवार के सहारे टिका दिया और उसके चारों ओर अपना सामान रख उस पर कब्जा कर लिया।
---
नल में आ रहा दूषित पानी, जिम्मेदार अंजान
खकरा चौकी पास एक धार्मिक स्थल के समीप इंडिया मार्का हैंडपंप को लगवाया गया है। इस नल में दूषित पानी आ रहा है। आलम यह है कि नल महज नाम के लिए ही रह गया है। जबकि उसका पानी लोग नहीं पी रहे है। वहीं जिम्मेदार भी इसको लेकर ध्यान नहीं दे रहे है।
--
देहात क्षेत्रों में नल रिबोर के नाम पर खेल
- ग्राम पंचायत स्तर पर गर्मी से पूर्व इंडिया मार्का हैंडपंप के सुधार को लेकर निर्देश दिए जाते है, लेकिन यहां पर भी रिबोर के नाम पर जमकर खेल किया जा रहा है। रिबोर के नाम पर महज खानापूर्ति की जा रही है, जबकि काफी संख्या में नल रिबोर कराए जाने के लिए शेष रह गए हैं। संवाद

--
गर्मी की शुरुआत से पहले जरूरी नल जहां लोगों का आवागमन रहता है। चिह्नित कराके मरम्मत कराए जा चुके हैं। नए भी जल्द लगाए जाएंगे।
- संजीव कुमार, ईओ नगर पालिका परिषद पीलीभीत।

शहर के आवास विकास कॉलोनी जाने वाले मार्ग पर सूखा पड़ा हैंडपंप। संवाद

शहर के आवास विकास कॉलोनी जाने वाले मार्ग पर सूखा पड़ा हैंडपंप। संवाद

शहर के आवास विकास कॉलोनी जाने वाले मार्ग पर सूखा पड़ा हैंडपंप। संवाद

शहर के आवास विकास कॉलोनी जाने वाले मार्ग पर सूखा पड़ा हैंडपंप। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed