फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Govardhan Puja was done Prpanragt

परपंरागत ढंग से हुई गोवर्धन पूजा

Thu, 12 Nov 2015 11:24 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Thu, 12 Nov 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन

दिवाली के अवसर पर बृहस्पतिवार को गोवर्धन और अन्नकूट पर्व परंपरागत ढंग से मनाया गया। लोगों ने घरों में गोवर्धन महाराज की पूजा अर्चना की। ग्रामीण अंचलों में इस पर्व को लेकर खासा उत्साह रहा।

विज्ञापन

शहर में बृहस्पतिवार को घरों में गोबर से गोवर्धन पर्वत और गाय, बैल आदि के चित्र बनाए गए। महिलाओं ने व्रत रखकर विधि विधान से गोवर्धन महाराज की पूजा अर्चना की गई। कई घरों में गोवर्धन महाराज की झांकियां भी बनाई गई और महिलाओं ने भजन कीर्तन भी किए। राधा माधव संकीर्तन मंडल के तत्वावधान में बुधवार को अग्रवाल सभा भवन में श्री गिरिराज पूजन अन्नकूट महोत्सव हुआ। इस दौरान श्री गिरिराज का पंचामृत से अभिषेक किया गया। छप्पनभोग लगाकर गिरिराज महाराज की मानसी परिक्रमा की गई। महोत्सव में बरेली व न्यूरिया से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन किए। महाआरती व प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस मौके पर नीलेश कुमार, सर्वेश, अमित, दीपू, दीपक, नितिन, राधेश्याम मालपानी, प्रमोद पंत, उमेश कुमार, राजरव, रश्मि, छवि, ज्योति, लता, कुमकुम पंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पूरनपुर। नगर समेत समूचे इलाके में गोवर्धन पर्व मनाया गया। अमरैयाकलां, तकिया दीनारपुर, भगवंतापुर, घुंघचाई, माधोटांडा, जोगराजपुर आदि गांवों में भी गोवर्धन पर्व मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीसलपुर। नगर समेत पूरे तहसील क्षेत्र में महिलाओं ने व्रत रहकर घरों में गोबर से देवी देवताओं की प्रतिमाएं बनाई। पूजा अर्चना कर मनौतियां मांगी।
बिलसंडा। कस्बा समेत आसपास क्षेत्रों में गोवर्धन पर्व परपंरागत ढंग से मनाया गया। घरों में विशेष पूजा अर्चना की गई।
चुर्रासकतपुर। क्षेत्र में महिलाओं ने गोवर्धन पर्व धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं में पर्व को लेकर खासा उत्साह देखा गया।
दियोरिया। यहां भी गोवर्धन पर्व परपंरागत ढंग से मनाया गया। महिलाओं ने व्रत रखकर विधि विधान से पूजा अर्चना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed