{"_id":"630d0abe9b5cea47816ed04b","slug":"gotpox-vaccine-got-six-thousand-pilibhit-news-bly495921689","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंपी वायरसः जिले को छह हजार गोट पॉक्स की खुराक मिलीं, बरेली से सटे गांवों में पहले होगा टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंपी वायरसः जिले को छह हजार गोट पॉक्स की खुराक मिलीं, बरेली से सटे गांवों में पहले होगा टीकाकरण
विज्ञापन
पीलीभीत। लंपी वायरस से जानवरों को बचाने के लिए जिले को गोट पॉक्स वैक्सीन छह हजार खुराक मिल गई हैं। सबसे पहले बरेली जिले की सीमा से सटे गांवों में पशुओं का टीकाकरण कराया जाएगा। मंगलवार से वैक्सीनेशन अभियान शुरू हो जाएगा।
पड़ोसी जिलों में लंपी वायरस के मामले मिलने के बाद जिले में अलर्ट रहने को कहा गया है। पड़ोसी जिलों के साथ उत्तराखंड और नेपाल सीमा से आने वाले जानवरों पर रोक लगा दी गई है। बरेली में लंपी वायरस के मामले मिल चुके हैं, लेकिन गनीमत है कि अभी तक अपने जिले में इस बीमारी का एक भी मामला नहीं मिला है।
सोमवार को जिले को छह हजार गोट पॉक्स वैक्सीन की खुराक मिल गईं। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी (सीवीओ) अरविंद गर्ग ने बरेली डिपो से वैक्सीन प्राप्त की। अब मंगलवार से वैक्सीनेशन शुरू होगा। सीवीओ ने बताया कि बरेली जिले की सीमा से सटे गांवों में सबसे पहले वैक्सीनेशन किया जाएगा। ये वायरस पशुओं के एक दूसरे के संपर्क में आने से तेजी से फैलता है। वैक्सीन लगने के बाद वायरस पशुओं को अपनी चपेट में नहीं ले पाएगा।