{"_id":"58723c8b4f1c1b1929ba7fcb","slug":"got-off-purchasing-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद मिला क्रय केन्द्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद मिला क्रय केन्द्र
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Sun, 08 Jan 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ना विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को खांडेपुर गन्ना क्रय केंद्र का निरीक्षण किया, जो बंद मिला। अधिकारियों ने चीनी मिल वालों को केंद्र तत्काल चालू कराने के निर्देश दिए। गन्ना विभाग के अधिकारियों के संज्ञान में आया कि खांडेपुर गन्ना क्रय केंद्र पिछले तीन दिनों से बंद पड़ा है, जिससे क्षेत्रीय किसानों कोदिक्कत हो रही है। अधिकारियों ने शनिवार को क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया, जिसमेें स्पष्ट हुआ कि केंद्र तीन दिन से बंद है। मौके पर मौजूद केंद्र प्रभारी ब्रजेश कुमार ने अधिकारियों को बताया कि केंद्र से जुड़े किसानों का अरली वेरायटी का गन्ना खत्म हो गया है। सामान्य जाति के गन्ने की पर्चियां अभी जारी होनी शुरू नहीं हुई हैं, तभी क्रय केंद्र बंद हैं। अधिकारियों ने सेलफोन पर डालमियां शुगर मिल निगोही के गन्नाधिकारी योगेंद्र शुक्ला को सोमवार से हर हालत में क्रय कें द्र पर गन्ने की तौल शुरू कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण करने वालों में गन्ना विकास परिषद के एससीडीआई धर्मेंद्र प्रसाद दुबे और सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव जितेंद्र कुमार शामिल थे।
विज्ञापन