फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Goods worth thousands burnt in fire, three animals burnt

Pilibhit News: आग से जला हजारों का सामान,तीन पशु झुलसे

Sat, 04 May 2024 02:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Goods worth thousands burnt in fire, three animals burnt
बीसलपुर के गांव नगरिया में आग लगने से जला पड़ा सामान । संवाद
बीसलपुर। गांव नगरिया के एक घर में दोपहर में आग लगने से हजारों का सामान जल गया। तीन पशु भी झुलस गए।
विज्ञापन

गांव निवासी नरेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर घर के सभी लोग सो रहे थे। वह एक जरूरी कार्य से बीसलपुर आए हुए थे। उसी समय उनके घर में अचानक आग लग गई । आग में अनाज, छप्पर, कपड़े , बर्तन और लकड़ी जल गई। आग से घर से सटी हुई पशुशाला में बंधी दो भैंस और एक भैंस का बच्चा भी झुलस गए।
आग की लपटें महसूस होने पर घर वाले जागे और उन्होंने शोर मचाया। इस पर मौके पर काफी भीड़ लग गई। घर वालों ने ग्रामीणों की मदद से पानी और मिट्टी फेंककर बमुश्किल आग पर काबू पाया । राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। टीम प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि जांच में करीब 24 हजार का नुकसान होने की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट तहसीलदार को दी जाएगी।
विज्ञापन

तहसीलदार करम सिंह ने बताया कि राजस्व टीम की रिपोर्ट मिलने के बाद मुआवजे के बारे में निर्णय किया जाएगा। इधर डिप्टी सीवीओ डॉक्टर योगेंद्र कुमार के निर्देश पर पशुपालन विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर झुलसे पशुओं का उपचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed