{"_id":"65f0511c0a4de6f12107ee4a","slug":"goods-worth-more-than-rs-75-thousand-looted-from-an-old-woman-after-intoxicating-her-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-113312-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: नशीला पदार्थ सुंघाकर वृद्धा से लूटा 75 हजार से अधिक का सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: नशीला पदार्थ सुंघाकर वृद्धा से लूटा 75 हजार से अधिक का सामान
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
बीसलपुर। ई-रिक्शा से बैंक जा रही वृद्धा से दो युवकों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर 75 हजार रुपये से अधिक का सामान लूट लिया। तहरीर न मिलने की वजह से पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
कोतवाली के गांव मोहम्मदपुर भजा निवासी कुशल पाल ने बताया कि मंगलवार को वह अपनी मां शांति देवी के साथ बीसलपुर आया था। उसने अपनी मां को ईदगाह चौराहे पर उतार दिया और बाइक से चीनी मिल चला गया। शांति देवी स्टेट बैंक जाने के लिए ईदगाह चौराहा से ई-रिक्शा पर सवार हुईं।
रिक्शे पर दो और युवक भी सवार हो गए। रिक्शा चालक गलियों से होता हुआ बैंक तक गया। इस बीच रिक्शे पर सवार एक युवक ने वृद्धा के सामने नशीला पदार्थ लगा रुमाल झाड़ दिया। कुछ ही देर में वृद्धा बेहोश हालत में हो गईं। वृद्धा के बेहोश होते ही युवकों ने उके कानों के सोने के कुंडल, सोने की चूड़ियां, 15 हजार रुपये और पर्स से 10 हजार रुपये कीमत का मोबाइल निकाल लिया और भाग गए।
विज्ञापन
कुशल पाल ने बताया कि उसकी मां स्टेट बैंक के अपने खाते में 15 हजार रुपये जमा करने जा रहीं थीं। ई-रिक्शा चालक ने वृद्धा को स्टेट बैंक के गेट पर उतार दिया । वृद्धा काफी देर तक बैंक के गेट पर बैठी रहीं। होश में आने पर गांव गईं और घर वालों को पूरा मामले की जानकारी दी। कुशल पाल ने बताया कि उसने कोतवाली पुलिस को घटना की मौखिक जानकारी दे दी है। मां के बताए गए हुलिया के आधार पर वह और घर वाले रिक्शा चालक की तलाश कर रहे हैं।