फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Goods worth lakhs stolen from a jeweler's shop in Puranpur

Pilibhit News: पूरनपुर में सराफ की दुकान से लाखों का माल उड़ाया

Wed, 21 Aug 2024 02:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
Goods worth lakhs stolen from a jeweler's shop in Puranpur
पूरनपुर में सराफा की इस दुकान से हुई चाेरी।संवाद
पूरनपुर। सराफ की दुकान के ताले तोड़कर चोरों ने 10 ग्राम सोने और डेढ़ किलोग्राम चांदी के आभूषण, 12 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। सूचना पर नगर चौकी इंचार्ज ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन




मोहल्ला कायस्थान निवासी सराफ सुमित कुशवाहा के कर्मचारी संजय को मंगलवार सुबह दुकान का ताला टूटा मिलने पर चोरी की जानकारी हुई, उसने तुरंत सराफ सुमित को जानकारी दी। सुमित ने बताया कि चोरों ने दुकान के साइड के दरवाजे का ताला तोड़कर दुकान में घुसकर काउंटर की दराज के ताले तोड़कर उसमें रखे 10 ग्राम सोने और 1.5 किलोग्राम चांदी के आभूषण चोरी कर लिए।
विज्ञापन

सुमित के अनुसार दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरों के दरवाजे का ताला तोड़ने की फुटेज कैद हो गई, मगर अन्य कैमरे न चलने से अन्य जानकारी नहीं मिल पाई। सुमित ने बताया कि करीब पौने दो लाख रुपये की चोरी हुई है। सूचना पर नगर चौकी इंचार्ज प्रद्युम्न सिंह ने टीम के साथ पहुंचकर जांच की। कोतवाल राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed