फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Good news: Tiger family growing in Pilibhit Tiger Reserve tigress seen with four cubs on Madhotanda-Pilibhit forest road

अच्छी खबर: पीलीभीत टाइगर रिजर्व में बढ़ रहा बाघों का परिवार, माधोटांडा-पीलीभीत जंगल मार्ग पर चार शावकों संग दिखी बाघिन

Wed, 30 Mar 2022 09:54 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, कलीनगर (पीलीभीत)।
संवाद न्यूज एजेंसी, कलीनगर (पीलीभीत)। Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 30 Mar 2022 09:54 PM IST
सार

रम्पुरा निवासी निर्विकार सिंह सोमवार को देर रात अपने परिवार के साथ पीलीभीत- माधोटांडा मार्ग से गांव वापस लौट रहे थे। इस दौरान जंगल क्षेत्र में अचानक एक बाघिन अपने चार शावकों के साथ जंगल से बाहर निकलकर मार्ग पर आ गई।

विज्ञापन
Good news: Tiger family growing in Pilibhit Tiger Reserve tigress seen with four cubs on Madhotanda-Pilibhit forest road
अपने शावकों के साथ जाती बाघिन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत टाइगर रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़ रहा है। जंगल और उसके बाहरी क्षेत्रों में बाघों की चहलकदमी है। माधोटांडा-पीलीभीत जंगल मार्ग पर सोमवार को रात चार शावकों के साथ बाघिन दिखी। इससे भी बाघों की संख्या बढ़ने की बात को बल मिला है। 

विज्ञापन


रम्पुरा निवासी निर्विकार सिंह सोमवार को देर रात अपने परिवार के साथ पीलीभीत- माधोटांडा मार्ग से गांव वापस लौट रहे थे। इस दौरान जंगल क्षेत्र में अचानक एक बाघिन अपने चार शावकों के साथ जंगल से बाहर निकलकर मार्ग पर आ गई। निर्विकार सिंह ने रोशनी में बाघिन को देखते ही वाहन को दूर रोक लिया। बाघिन का परिवार रुकने के बजाय मार्ग पार कर दूसरी ओर जंगल क्षेत्र में निकल गया। पल भर के इस सुंदर नजारे को निर्विकार सिंह ने अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया।

विज्ञापन

प्राकृतिक सुंदरता से भरा पड़ा है पीलीभीत  टाइगर रिजर्व

पीलीभीत टाइगर रिजर्व का जंगल प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है। जंगल में बेहतर ग्रास लैंड के साथ नहरों का जाल भी फैला हुआ है। अनुकूल वातावरण के चलते बाघ और तेंदुओं के साथ अन्य वन्यजीवों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। वर्ष 2014 में पीलीभीत टाइगर रिजर्व में मात्र 28 बाघ हुआ करते थे जो छह वर्ष के भीतर वर्ष 2018 तक 65 हो गए थे। उसके बाद गणना नहीं हुई है। अब गणना चल रही है। एक बाघिन और उसके चार शावक एक साथ देखे जाने से जाहिर हो रहा है कि बाघों का कुनबा बढ़ता जा रहा है।

बाघों की संख्या बढ़ने पर मिल चुका है पुरस्कार

वर्ष 2014 से 2018 तक बाघों की संख्या बढ़ने पर पीटीआर के डिप्टी डायरेक्टर नवीन खंडेलवाल को टाइगर एक्स टू पुरस्कार से नवाजा गया था। पीटीआर के डिप्टी डायरेक्टर नवीन खंडेलवाल का कहना है कि बाघिनों ने एक वर्ष 12 शावकों को जन्म दिया है। बाघों की संख्या में वृद्धि हो रही है। फिलहाल गणना का काम चल रहा है। इसके परिणाम इस वर्ष के अंत तक आएंगे।

विज्ञापन

होती रहती है जंगल में घुसपैठ

अपर्याप्त संसाधन के सहारे ही जंगल की सुरक्षा को संभाला जा रहा है। वहीं रेंज के जिम्मेदार बाघ और वन्य जीवों की सुरक्षा के प्रति कई बार गंभीर नहीं दिखते हैं। नतीजतन जंगल में अवैध घुसपैठ जारी रहती है। पिछले दिनों बाघ गणना के लिए लगे कई कैमरे भी चोरी कर लिए गए। इधर इस सबके बावजूद बाघों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। यह शुभ संकेत है। कितने बाघ बढ़े हैं, यह बात तो गणना के आकड़े सामने आने पर ही पता लग सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed