फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Pilibhit Efforts started to shed continuous stream of Gomti, DM launched shovel

पीलीभीत: गोमती की अविरल धारा बहाने के प्रयास शुरू, डीएम ने फावड़ा चला किया शुभारंभ

Thu, 12 May 2022 02:27 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, कलीनगर (पीलीभीत)।
अमर उजाला ब्यूरो, कलीनगर (पीलीभीत)। Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 12 May 2022 02:27 AM IST
सार

लखनऊ की शान गोमती नदी की अविरल धारा प्रवाहित करने के लिए डीएम पुलकित खरे ने विशेष दिलचस्पी दिखाई है। इसके लिए मनरेगा के तहत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। जनपद सीमा तक गोमती नदी की हकीकत को परखने के साथ सर्वे कर डीएम को रिपोर्ट सौंपी गई।

विज्ञापन
Pilibhit Efforts started to shed continuous stream of Gomti, DM launched shovel
गोमती उद्गमस्थल की अंतिम झील के किनारे फावड़ा चलाकर कार्य का शुभारंभ करते डीएम पुलकित खरे। संवा? - फोटो : PILIBHIT

विस्तार

गोमती उद्गम स्थल के साथ नदी के पुनरुद्धार के लिए बुधवार को डीएम पुलकित खरे ने पूजन कर विधि विधान के साथ खोदाई के महाअभियान का शुभारंभ किया। जनपद सीमा तक 47 किलोमीटर की लंबाई में 16 ग्राम पंचायतों के क्षेत्र में मनरेगा के तहत खोदाई का कार्य कराया जाएगा। डीएम ने फावड़ा चलाकर कार्य का शुभारंभ किया। बरसात से पूर्व कार्य को हर संभव पूरा करने का आह्वान किया।

विज्ञापन


लखनऊ की शान गोमती नदी की अविरल धारा प्रवाहित करने के लिए डीएम पुलकित खरे ने विशेष दिलचस्पी दिखाई है। इसके लिए मनरेगा के तहत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। जनपद सीमा तक गोमती नदी की हकीकत को परखने के साथ सर्वे कर डीएम को रिपोर्ट सौंपी गई। रिपोर्ट में कई स्थानों पर कब्जों के साथ नदी का अस्तित्व भी मिटने की बात सामने आई। इसके बाद डीएम ने अफसरों के साथ बैठक कर रूपरेखा तैयार की।
विज्ञापन


बुधवार को शुभारंभ के मौके पर डीएम ने करीब पांच मिनट तक फावड़ा चलाया। झील के पानी का प्रवाह आगे जाने के बाद ही फावड़ा दूसरे हाथों में सौंपा। इसके बाद मजदूरों ने फावड़ा चलाकर खोदाई कार्य शुरू किया। इस दौरान 16 ग्राम पंचायतों के सचिव, प्रधान, रोजगार सेवक, सीडीओ प्रशांत कुमार, डीसी मनरेगा मृणाल सिंह, एसडीएम संदीप यादव, बीडीओ सर्वेश कुमार, प्रधान नईम अली, योगेश्वर सिंह, निर्भय सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

शुरू में मनरेगा के आठ हजार सक्रिय कार्डधारक जुटेंगे

खोदाई के महाअभियान की शुरुआत के दौरान डीएम पुलकित खरे ने कहा कि खोदाई कार्य को सफल बनाने के लिए सभी को आगे आना होगा। शुरुआत में आठ हजार मनरेगा के सक्रिय जॉब कार्डधारक इस कार्य में जुटेंगे। इसकी संख्या बढ़ने के लिए सचिवों को निर्देश किया गया है कि वे गांव में मौजूद रहकर इच्छुक लोगों का जॉब कार्ड बनाएं।

अवैध कब्जे हटेंगे, पौधे लगेंगे

गोमती नदी को मूल स्वरूप में लौटाने के प्रयास शुरू किए गए हैं। डीएम ने कहा कि कब्जेदारों को पहले समझाने का प्रयास होगा, न मानने पर कार्रवाई की जाएगी। नदी के दोनों तटों पर पौधरोपण भी कराया जाएगा।

मुख्य झील में गंदगी देख डीएम नाराज

गोमती के भ्रमण के दौरान डीएम की नजर मुख्य झील में फैली गंदगी पर पड़ी, इसपर उन्होंने नाराजगी जताई। बीडीओ सर्वेश कुमार को सफाई कार्य को नियमित रखने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं का गंदगी देख मन फीका हो जाता है।

गोमती जाने वाले मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य शुरू

गोमती उद्गम स्थल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की कवायद तेज कर दी गई। डीएम के निर्देश पर माधोटांडा पूरनपुर मार्ग से गोमती उद्गम स्थल जाने वाले लिंक मार्ग को भी चौड़ा करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। मार्ग को 12 मीटर चौड़ा किया जाएगा। इधर खोदाई कार्य को सफल बनाने के लिए डीएम ने डीसी मनरेगा मृणाल सिंह को गोमती उद्गम स्थल पर कैंप करने के निर्देश भी दिए हैं।

ज्येष्ठ दशहरा पर भव्य आयोजन की मांग

गोमती उद्गम स्थल पर हर साल ज्येष्ठ दशहरा पर पांच दिवसीय मेले का आयोजन किया जाता है। अब गोमती भक्तों ने उद्गम स्थल के साथ मेले को भव्य बनाने के लिए गोमती महोत्सव के रूप में आयोजन करने की डीएम के समक्ष मांग रखी। डीएम ने भी आश्वासन दिया कि गोमती महोत्सव का नाम देकर भव्य आयोजन के प्रयास किए जाएंगे।

गोमती नदी की धारा को भी अविरल करना हमारा दायित्व है। नदी की सीमा में पड़ने वाली सभी ग्राम पंचायतों के लोगों को आगे आकर सहयोग करना होगा। उद्गम स्थल की झील को अमृत सरोवर के रूप में विकसित किया जाएगा।
- पुलकित खरे, जिलाधिकारी, पीलीभीत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed