फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Five students injured after tempo overturns in Pilibhit

पीलीभीत में हादसा: एआरटीओ की गाड़ी देख चालक ने दौड़ाया टेंपो, अनियंत्रित होकर पलटा, पांच छात्र घायल

Sat, 22 Aug 2026 01:02 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 22 Aug 2026 01:02 PM IST
सार

पीलीभीत के बरखेड़ा क्षेत्र में एक टेंपो चालक की लापरवाही से हादसा हो गया। एआरटीओ की गाड़ी देखकर चालक ने तेज गति से टेंपो दौड़ाया, जिससे टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे टेंपो में सवार पांच छात्र घायल हो गए। एक छात्र की हालत गंभीर बताई गई है। 

विज्ञापन
Five students injured after tempo overturns in Pilibhit
यही टेंपो सड़क पर पलटा था। - फोटो : संवाद

विस्तार

पीलीभीत के बरखेड़ा क्षेत्र में बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर शनिवार सुबह स्कूल जा रहे छात्रों से भरा टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में पांच बच्चे घायल हो गए, जिनमें एक छात्र की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि एआरटीओ की गाड़ी को देखकर चालक ने टेंपो तेजी से भगाना शुरू कर दिया था, जिसके बाद यह दुर्घटना हुई। घटना के बाद चालक टेंपो छोड़कर भाग गया।

विज्ञापन




बरखेड़ा निवासी बंटी शर्मा ने बीसलपुर थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उनका 14 वर्षीय पुत्र हिमालय, जो एसआरएम इंटर कॉलेज बीसलपुर में कक्षा नौ का छात्र है। शनिवार सुबह करीब सात बजे टेंपो में बैठकर कॉलेज जा रहा था। टेंपो में अन्य छात्र भी सवार थे। रास्ते में एआरटीओ की गाड़ी को देखकर टेंपो चालक ने वाहन को तेज गति से भगाना शुरू कर दिया। टेंपो में बैठे हिमालय व अन्य छात्र घबराकर चिल्लाने लगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- पीलीभीत में बेटी की हत्या: पिता ने माथे पर मारी गोली, सनक या कुछ और; मृतका की मां ने बताई पूरी कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन

टेंपो के नीचे दब गया था छात्र 
कुछ ही मिनटों बाद बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर शेरगंज हाल्ट को जाने वाले रास्ते के सामने टेंपो बेकाबू होकर पलट गया, जिससे हिमालय उसके नीचे दब गया। हादसा देख मौके पर जुटे राहगीरों ने सूझबूझ दिखाते हुए छात्र को टेंपो के नीचे से बाहर निकाला और एंबुलेंस व डायल 112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल छात्र को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरखेड़ा पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टर के अनुसार उसकी हालत गंभीर है।

हादसे में टेंपो में सवार अन्य छात्रों को भी चोटें आई हैं। इनमें अमन (17 वर्ष) कक्षा 12 ज्योरहा कल्यानपुर और सौम्या (16 वर्ष) कक्षा 12  कस्बा बरखेड़ा की छात्रा, जो कि सरस्वती विद्या मंदिर बीसलपुर में पढ़ती हैं। दोनों को हल्की चोटें आई हैं। वहीं, दो अन्य घायल छात्रों के बारे में अभी पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार टेंपो चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed