{"_id":"66e33bfaf53e06baf9025736","slug":"gomti-gyan-utsav-result-declared-sherpurs-khadija-saeed-stood-first-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-122379-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: गोमती ज्ञान उत्सव का परिणाम जारी, शेरपुर की खदीजा सईद रहीं प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: गोमती ज्ञान उत्सव का परिणाम जारी, शेरपुर की खदीजा सईद रहीं प्रथम
विज्ञापन
कलीनगर। तहसील प्रशासन की ओर से गोमती उद्गम स्थल पर गोमती ज्ञान उत्सव के तहत आयोजित कराई गई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का परिणाम जारी हो गया है। इसमें राजकीय मॉडल बालिका इंटर कॉलेज शेरपुर की छात्रा खदीजा सईद पहले स्थान पर रहीं। दूसरे स्थान पर पूरनपुर के सेंट जोसेफ स्कूल के छात्र लक्ष्य प्रताप सिंह और तीसरे स्थान पर नवाबगंज के मिशन पब्लिक स्कूल के छात्र प्रवीन कुमार रहे।
राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के मौके पर एसडीएम कलीनगर आशुतोष गुप्ता की पहल पर गोमती उद्गम स्थल पर गोमती ज्ञान उत्सव प्रतियोगिता कराई गई थी। इसमें जनपद के अलावा आसपास इलाकों के 32 विद्यालयों के 883 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया था। प्रतियोगिता में 807 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया था। प्रशासनिक अफसरों की निगरानी में दो घंटे तक चली परीक्षा में 60 अंक के प्रश्न पूछे गए था। प्रतियोगिता का परिणाम बृहस्पतिवार को घोषित किया गया। एसडीएम आशुतोष गुप्ता ने बताया कि परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 18 प्रतिभागियों का चयन किया गया है। इन्हें 14 सितंबर को तहसील सभागार में सम्मानित किया जाएगा।
ये विद्यार्थी होंगे सम्मानित
प्रथम तीन के अलावा वीके पब्लिक स्कूल नवदिया सुल्तानपुर के अक्षत वर्मा, आरएसआरडी सरस्वती विद्या मंदिर पूरनपुर की ईशा राठौर, मिशन पब्लिक स्कूल नवाबगंज के स्वप्निल गंगवार, आरएसआरडी सरस्वती विद्या मंदिर पूरनपुर के आवेश सिंह चौहान, पीयूष यादव, आदित्य यादव, आर्यन सैनी, अभिराज मिश्रा, सरस्वती विद्या मंदिर पूरनपुर के साकेत प्रताप सिंह, ईशर अकादमी भोपतपुर की अनुष्का गौतम, सेंट जोसेफ सीनियर सेकेंड्री स्कूल के धीरेंद्र प्रताप गौतम, फरहा नाज, गुरुनानक इंटर कॉलेज के अमन वर्मा, एसवी सर्वोदय इंटर कॉलेज के विकास व मिशन पब्लिक स्कूल नवाबगंज के आयुष गंगवार शामिल हैं। 14 सितंबर को कलीनगर तहसील सभागार में सम्मान कार्यक्रम आयोजित कर विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।