फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   goli

ट्रैक्टर से उतरकर नहीं बताया रास्ता, तो बाइकर्स ने किसान पर चलाई गोली

Fri, 17 Jan 2020 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 01:47 AM IST
विज्ञापन
goli
बीसलपुर। ट्रैक्टर से उतरकर रास्ता न बताने पर किसान की बाइकर्स से कहासुनी हो गई। इस पर बाइकर्स ने तमंचे से दो फायर किए। एक गोली किसान के हाथ में लगी और दूसरी पीठ को छूती हुई निकली। सीएचसी में भर्ती किसान से जानकारी कर पुलिस छानबीन में जुटी है। अभी घटना की तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

गांव मटैना निवासी मेवाराम ने बताया कि वह खेती करते हैं। बुधवार रात वह चीनी मिल में गन्ना लेकर गए थे। गन्ना देने के बाद वह ट्रैक्टर ट्रॉली से घर जा रहे थे। गौटिया गांव के आगे पहुंचते ही बाइक सवार दो युवकों ने उनको रोका और मिघौना गांव जाने का रास्ता पूछा। किसान ने रास्ता बता दिया, लेकिन बाइक सवार ये दबाव बनाते रहे कि मेवाराम ट्रैक्टर से उतरकर रास्ता बताए। इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। बाइक सवार झगड़े पर आमादा हो गए। किसान मेवाराम कुछ समझ पाते, इससे पहले ही एक युवक ने तमंचा निकालकर दो फायर कर दिए। एक फायर किसान के बाएं हाथ और दूसरे की गोली पीठ को छूती हुई निकल गई। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण जमा होने लगे तो बाइक सवार बीसलपुर की तरफ भाग गए। हमले की जानकारी पर परिवार वाले मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में किसान को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। सीएचसी से मेमो के जरिए मिली सूचना पर पुलिस आ गई। किसान से जानकारी के बाद चेकिंग कराकर बाइक सवारों का पता लगाने का प्रयास किया, मगर सफलता नहीं मिली। कोतवाल केशव कुमार तिवारी ने बताया कि किसान की मेडिकल रिपोर्ट मिलने पर गोली लगने की पूरी तरह से पुष्टि हो सकेगी। अभी तक की जांच में मामला फायरिंग का न होकर मारपीट का निकला है। तहरीर मिलने पर मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हमलावरों को लेकर सुरागरसी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed