फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Gola defeated Banbasa to secure a spot in the final.

Pilibhit News: गोला ने बनबसा को हराकर फाइनल में बनाई जगह

Tue, 20 Oct 2026 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Gola defeated Banbasa to secure a spot in the final.
नेताजी सुभाष कप के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में गेंद के लिए जूझते गोला और बनबसा के खिलाड़ी। संवाद
पहला सेमीफाइनल पेनल्टी शूटआउट में पहुंचा, 5-4 से जीती गोला की टीम, सक्षम बने मैन ऑफ द मैच
विज्ञापन

न्यूरिया। नेताजी सुभाष कप-2026 फुटबॉल टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में गोला गोकर्णनाथ की टीम ने लगातार तीन बार की विजेता बनबसा की टीम को पेनल्टी शूटआउट में 5-4 से हराकर फाइनल में जगह बना ली। सोमवार को न्यूरिया कॉलोनी स्थित राजकीय इंटर कॉलेज मैदान पर श्री श्री शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव के अवसर पर आयोजित मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। निर्धारित समय तक मुकाबला 1-1 की बराबरी पर रहा।

मैच शुरू होने से पहले टूर्नामेंट कमेटी के पदाधिकारियों ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इसके बाद मुकाबला शुरू हुआ। पहले हाफ में गोला की ओर से सक्षम ने गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ में बनबसा की ओर से मन्नत ने गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट में गोला ने 5-4 से जीत दर्ज कर फाइनल का टिकट कटाया। शानदार प्रदर्शन के लिए सक्षम को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच में अविनाश शर्मा, अक्षय और रामधारी ने रेफरी की भूमिका निभाई।
विज्ञापन

-----
टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 22 अक्तूबर को
टूर्नामेंट कमेटी के अध्यक्ष सुब्रत दास ने बताया कि करीब 35 वर्ष पहले दुर्गा पूजा महोत्सव के अवसर पर नेताजी सुभाष कप फुटबॉल टूर्नामेंट की शुरुआत हुई थी। तब से यह परंपरा लगातार जारी है। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 22 अक्तूबर को खेला जाएगा। विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 14 हजार रुपये और उपविजेता टीम को ट्रॉफी के साथ सात हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि दी जाएगी। टूर्नामेंट के आयोजन में डॉ. दीपक गंगवार, समर चंद्र राय, राम श्याम बीड़ी, दुर्गा पूजा कमेटी, ग्राम प्रशासक विश्वनाथ सरकार आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैच के दौरान कमेटी अध्यक्ष सुब्रत दास, उपाध्यक्ष किशोर बाइन, कोषाध्यक्ष विजय सरकार, संरक्षक निमाई मंडल, राधेश्याम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed