फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Given the tension, 50 people of both sides are banned

तनाव को देखते हुए दोनों पक्षों के 50 लोग मुचलका पाबंद

Sun, 03 Jan 2021 12:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Given the tension, 50 people of both sides are banned
पीलीभीत। मस्जिद में नमाज पढ़ाने को लेकर चल रहे दो पक्षों के बीच विवाद में दूसरे दिन भी कोई हल नहीं निकल सका है। दोनों पक्षों में दोबारा विवाद न हो, इसके लिए उन्हें मुुचलका पाबंद किया गया है। निर्णय होने तक अन्य इमाम मस्जिद में नमाज अदा कराएंगे। फिलहाल अफसर बातचीत कर निर्णय निकालने का प्रयास कर रहे हैं। एहतियातन मौके पर फोर्स की तैनाती रही।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला भूरे खां में बादशाह बेगम मस्जिद में नमाज पढ़ाने को लेकर एक दिन पूर्व एक ही परिवार के दो पक्षों में विवाद की स्थिति बन गई थी। एक पक्ष से आस्तान ए हशमतिया दरगाह के सज्जादानशीन मौलाना जरताब रजा खां और दूसरे पक्ष से तहसीन रजा खां थे। मामला इतना बढ़ गया कि मस्जिद के भीतर नमाज पढ़ाने को लेकर दोनों पक्ष में टकराव के हालात बन गए थे। सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट अरुण कुमार सिंह और सीओ सिटी वीरेंद्र विक्रम पहुंचे थे और पीएसी को तैनात कर दिया था।
विज्ञापन

दूसरे दिन शनिवार को भी फोर्स तैनात रही। अफसर दोनों पक्षों से बातचीत करते रहे। मगर कोई हल नहीं निकल सका। फिलहाल तनाव को देखते हुए दोनों पक्षों के 25-25 लोगों को मुचलका पाबंद किया गया है। इसके अलावा निर्णय न निकलने तक दोनों पक्ष में से कोई भी वहां नमाज अदा नहीं कराएगा। प्रशासन की ओर से वैकल्पिक रास्ता निकालकर दूसरे इमाम को नमाज पढ़ाने की जिम्मेदारी तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्षों को मुचलका पाबंद किया गया है। एहतियातन मौके पर पुलिस और पीएसी तैनात है। विवाद का निस्तारण कराने का प्रयास किया जा रहा है।
- जयप्रकाश, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed